डॉक्टर के घर से हीरे की अंगूठी चोरी, नौकरानी पर दर्ज हुई एफआईआर

डॉक्टर के घर से हीरे की अंगूठी चोरी, नौकरानी पर दर्ज हुई एफआईआर

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : महानगर की पॉश कॉलोनी में रहने वाले वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. आलोक सागर गौतम के घर से उनकी सगाई की कीमती हीरे और सोने की अंगूठी रहस्यमयी ढंग से चोरी हो गई। चोरी का शक घर पर काम करने वाली नौकरानी पर है। पीड़ित डॉक्टर की तहरीर पर पुलिस ने आखिरकार 25 दिन बाद आरोपी महिला के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। बावजूद इसके, अब तक चोरी का खुलासा नहीं हो सका है। आपको बता दें कि डॉ. आलोक सागर गौतम, इज्जतनगर थाना क्षेत्र स्थित महानगर उदयन कॉलोनी में रहते हैं। उनके मुताबिक, 01 अप्रैल को उनकी सगाई की अंगूठी उस कमरे से गायब हो गई, जहां उनकी बीमार सास का इलाज चल रहा था। देखरेख के लिए उन्होंने माया नाम की एक महिला को बीडीए कॉलोनी से नौकरानी के रूप में रखा था। डॉक्टर का आरोप है कि उसी महिला ने कमरे में रखी कीमती अंगूठी चुरा ली। जिसके बाद डॉ. आलोक ने 03 अप्रैल को इज्जतनगर थाने में लिखित तहरीर दी थी। पुलिस ने शुरुआती पूछताछ की, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। 25 दिन बीत जाने के बावजूद पुलिस अभी तक चोरी का खुलासा नहीं कर पाई है। डॉ. आलोक ने आरोप लगाया है कि माया रिटायर्ड पुलिसकर्मियों से फोन करवाकर उन्हें धमकाती है। वह बार-बार कहती है कि उसकी पुलिस महकमे में ऊंची पहुंच है और कोई उसका कुछ नहीं बिगाड़ सकता। इससे पीड़ित परिवार मानसिक दबाव में है।
डॉ. आलोक ने 27 अप्रैल को दोबारा तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी, जिसके बाद इज्जतनगर पुलिस ने माया के खिलाफ चोरी और धमकी की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। डॉक्टर का कहना है कि अगर पुलिस सख्ती से पूछताछ करे, तो माया सच्चाई उगल सकती है। वहीं इस मामले में इज्जतनगर पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल अंगूठी की बरामदगी और आरोप तय होने का इंतजार है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पुलिस महानिरीक्षक बरेली रेंज बरेली द्वारा थाना आंवला क्षेत्र में मनौना धाम पुलिस चौकी का किया उद्धाटन

Wed Apr 30 , 2025
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : जनपद की कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने हेतु श्रीमान पुलिस महानिरीक्षक बरेली रेंज बरेली द्वारा थाना आंवला क्षेत्र में मनौना धाम पुलिस चौकी का उद्घाटन किया गया। मनौना धाम एक प्रसिद्धि धार्मिक स्थल है जहाँ देश भर से श्रद्धालु अत्यधिक संख्या में पहुँचते हैं। श्रद्धालुओं […]

You May Like

Breaking News

advertisement