चोरों ने दो घरों से नकदी और जेवरात समेत लाखों का माल समेटा, एफआईआर

चोरों ने दो घरों से नकदी और जेवरात समेत लाखों का माल समेटा, एफआईआर

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : इज्जतनगर क्षेत्र में बीती रात चोरी की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। अज्ञात चोरों ने गांव निवासी अशफाक पुत्र मुंशी सैफी और उनके भाई के मकानों को निशाना बनाते हुए पीछे की दीवार काटकर घर के अंदर प्रवेश किया और नकदी, सोने-चांदी के आभूषण सहित लाखों रुपये के सामान पर हाथ साफ कर दिया।
इज्जतनगर के ग्राम नगरिया कलां निवासी अशफाक ने बताया कि बुधवार देर रात परिवार के सदस्य अपने-अपने कमरों में सो रहे थे। इस दौरान चोरों ने पहले घर की पिछली दीवार को काटा और भीतर घुसकर अलमारी व संदूकों को खंगाल डाला। अशफाक ने बताया कि उनके घर से लगभग 50 हजार की नकदी चोरी हुई है, साथ ही करीब साढ़े चार तोला वजनी सोने के आभूषण तथा चांदी के कुछ सामान जैसे पायल, करधनी आदि भी चोर अपने साथ ले गए।
चोरों ने अशफाक के भाई के मकान को भी निशाना बनाया और वहां से भी कीमती सामान समेट ले गए। जब सुबह परिवार के लोगों की नींद खुली तो उन्हें चोरी की जानकारी हुई। घर के पीछे की टूटी दीवार और बिखरा सामान देख परिजन सकते में आ गए। तत्काल घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई, जिसके बाद इज्जतनगर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की गहन जांच की गई।
पुलिस ने इस मामले में अज्ञात चोरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है ताकि चोरों की पहचान की जा सके। इज्जतनगर थाना प्रभारी ने बताया कि मामले को गंभीरता से लिया गया है और जल्द ही चोरों की गिरफ्तारी की जाएगी। इधर, चोरी की इस घटना से पूरे गांव में दहशत का माहौल है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

हिंदुओं के आस्था का केंद्र बड़े बाग हनुमान मंदिर के रास्ते में खुला चिकन कॉर्नर को लेकर भड़की शिवसेना

Sun May 4 , 2025
हिंदुओं के आस्था का केंद्र बड़े बाग हनुमान मंदिर के रास्ते में खुला चिकन कॉर्नर को लेकर भड़की शिवसेना दीपक शर्मा (जिला संवाददाता ) बरेली : हिंदुओं की बड़ी आस्था का केंद्र बड़ा बाtग हनुमान मंदिर के मार्ग में A3 फ्रेंड्स नामक चिकन कॉर्नर खुले जाने से कॉलोनी वासी व […]

You May Like

advertisement