
आजमगढ़ :- 02 किग्रा अवैध गांजे के साथ 01 गिरफ्तार
जिला संवाददाता जय शर्मा
आज रविवार को उ0नि0 संजय यादव मय हमराह उ0नि0 अभिषेक कुमार मिश्रा व उ0नि0 विनय कुमार सिंह, द्वारा चेकिंग के दौरान मोलनापुर ब्रिज से राजेन्द्र यादव पुत्र गयादीन यादव निवासी ग्राम मौधा मकरसन थाना खानपुर जनपद गाजीपुर को 2 किग्रा अवैध गांजे के साथ पकड़ा गया। जिसकी तलाशी से उसके पास से एक छोले में रखा हुआ 02 किग्रा अवैध गांजा बरामद हुआ। जिसे कारण गिरफ्तारी बताते हुए समय 02.50 बजे हिरासत पुलिस लिया गया।


