उत्तराखंड: खिलाड़ियों को खल रही है हॉस्टल की कमी, प्रदेश में वुशु एशियन वर्ल्ड चैंपियनशिप के चल रहे ट्रायल

उत्तराखंड: खिलाड़ियों को खल रही है हॉस्टल की कमी, प्रदेश में वुशु एशियन वर्ल्ड चैंपियनशिप के चल रहे ट्रायल,
सागर मलिक

महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में वुशु एशियन वर्ल्ड चैंपियनशिप के ट्रायल चल रहे हैं। जूनियर और सीनियर वर्ग में आयोजित ट्रायल में देशभर के करीब 600 खिलाड़ी अपना दम दिखा रहे हैं।

साल 2025 उत्तराखंड के खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों के लिए बेहद खास है। इस साल के शुरुआती मतहीनों में ही 38वें राष्ट्रीय खेलों के भव्य आयोजन से उत्तराखंड में नई उम्मीदों की शुरुआत हुई। यहां अंतरराष्ट्रीय खेल अवस्थापनाओं के तैयार होने से देशभर के खिलाड़ी बड़े आयोजनों में अपना दम दिखाना चाहते हैं, लेकिन उत्तराखंड आने वालों खिलाड़ियों को हॉस्टल की कमी बहुत खल रही है।

ऐसे में मजबूरन खिलाड़ियों को निजी होटल में रहना पड़ रहा है। इसके लिए उन्हें मोटी रकम भी चुकानी पड़ रही है। दरअसल, बीते दो दिनों से महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में वुशु एशियन वर्ल्ड चैंपियनशिप के ट्रायल चल रहे हैं। जूनियर और सीनियर वर्ग में आयोजित ट्रायल में देशभर के करीब 600 खिलाड़ी अपना दम दिखा रहे हैं।

खिलाड़ियों ने बताया, छह मई तक ट्रायल का आयोजन होना है। पांच दिन तक होटल में रहने व खाने का खर्चा बहुत अधिक है। यहां अंतरराष्ट्रीय स्तर की खेल अवस्थापनाएं तैयार हैं। निश्चित रूप से यहां खेलना बिल्कुल अंतरराष्ट्रीय स्तर का अनुभव कराता है, लेकिन सरकार को खिलाड़ियों के लिए सरकारी हॉस्टल की व्यवस्था करनी चाहिए। जिससे किफायती दामों में देश भर के खिलाड़ियों को रहने व खाने की सुविधा मिले।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आवारा कुत्तों का आतंक: खेत में गेहूं बिन रही महिला को नोच नोच कर मार डाला

Tue May 6 , 2025
आवारा कुत्तों का आतंक: खेत में गेहूं बिन रही महिला को नोच नोच कर मार डाला, सागर मलिक गेंहू बीन रहीं अन्य महिलाएं किसी तरह बचकर भाग निकलीं, जबकि 70 साल की बुजुर्ग महिला पर कुत्तों ने बुरी तरह हमला बोल दिया। शरीर में कई जगह जख्म होने के कारण […]

You May Like

Breaking News

advertisement