प्राचीन वन विहार में धूमधाम से चल रहा है जगद्गुरू निंबार्काचार्य श्रीमन्मुकुंद देवाचार्य महाराज का द्वादश दिवसीय पाटोत्सव

प्राचीन वन विहार में धूमधाम से चल रहा है जगद्गुरू निंबार्काचार्य श्रीमन्मुकुंद देवाचार्य महाराज का द्वादश दिवसीय पाटोत्सव

प्राचीन वन विहार में धूमधाम से चल रहा है जगद्गुरू निंबार्काचार्य श्रीमन्मुकुंद देवाचार्य महाराज का द्वादश दिवसीय पाटोत्सव

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

वृन्दावन : रमणरेती- परिक्रमा मार्ग स्थित प्राचीन वन विहार (आचार्य पीठ टोपी कुंज) में अनंतश्री विभूषित जगद्गुरू निंबार्काचार्य श्रीमन्मुकुंद देवाचार्य सेवा समिति चैरिटेबल ट्रस्ट (रजि.) के द्वारा आद्याचार्य अनंतश्री विभूषित जगद्गुरू निंबार्काचार्य श्रीमन्मुकुंद देवाचार्य महाराज का द्वादश दिवसीय पाटोत्सव जगदगुरू निंबार्काचार्य श्रीश्रीललिताशरण देवाचार्य महाराज के पावन सानिध्य में अत्यंत श्रद्धा एवं धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है।जो कि 28 अप्रैल से प्रारंभ होकर 09 मई तक चलेगा। जिसके अंतर्गत श्रीमद्भागवत महापुराण कथा, श्रीमहावाणी पाठ, त्रिदिवसीय समाज गायन आदि के आयोजन भी चल रहे हैं।
वन विहार के अध्यक्ष श्रीश्रीललिताशरण देवाचार्य महाराज ने कहा कि वन विहार (आचार्य पीठ टोपी कुंज) निंबार्क संप्रदाय का प्रमुख केंद्र हैं। जो कि अनेकों वर्षों से निंबार्क संप्रदाय के संवर्धन, संरक्षण एवं प्रचार-प्रसार में लगा हुआ है।
वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. गोपाल चतुर्वेदी ने कहा कि श्रीधाम वृन्दावन उत्सवों की भूमि है।इस पावन भूमि के प्रत्येक कण-कण में श्रीराधा कृष्ण विद्यमान हैं।इसीलिए यहां की भूमि अत्यंत पावन व पूज्य है।इस भूमि पर केवल वही व्यक्ति आ सकता है, जिस पर श्रीराधाकृष्ण अपनी कृपा करते हैं।उनकी कृपा के बिना यहां आना असम्भव है।
भागवताचार्य रामनिवास शास्त्री ने कहा कि वृन्दावन धाम की महिमा स्वर्ग से भी अधिक है।यहां पर रहने वाले ब्रजवासी व संत स्वर्ग जाने की आशा नहीं रखते। उनके लिए श्रीधाम वृन्दावन ही स्वर्ग से श्रेष्ठ है। इसीलिए सभी देवतागण इस ब्रजभूमि में बार बार लीला करने आते रहते हैं। यहां पर ठाकुरजी का उत्सव मनाने से अन्य स्थानों की अपेक्षा शतगुणा अधिक फल प्राप्त होता है।
पूज्य महाराजश्री की परम् कृपापात्र शिष्या एडवोकेट स्वाति शुक्ला (मुम्बई) ने बताया कि महोत्सव के अंतर्गत 08 मई (मोहिनी एकादशी) को प्रातः 06 बजे से संतों के द्वारा श्रीयुगलनाम महामंत्र अखंड संकीर्तन किया जाएगा। इसके अलावा 09 मई को प्रातः 08 बजे से संत, ब्रजवासी, वैष्णव सेवा एवं झरां भंडारा आदि के साथ महोत्सव का समापन होगा।
इस अवसर पर भागवताचार्य महावीर शरण शास्त्री, डॉ. राजेश सूद, सतीश अग्रवाल, समाज मुखिया गोपाल शर्मा, ऋषिराज तिवारी, रामलखन बाबा, हरिदास बाबा, चरण दास, रवि शर्मा, नवल बाबा, राम नरेश भंडारी, संजीव शास्त्री, भजन गायन चन्दन महाराज, डॉ. राधाकांत शर्मा, श्याम सुंदर शर्मा, प्रेमदास मुखिया, गोपाल, मनमोहन शरण तिवारी, संत लाड़िली दास आदि की उपस्थिति विशेष रही।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ऑपरेशन अभ्यास के तहत एयर स्ट्राइक व आगजनी की घटनाओं को लेकर शुगर मिल शाहाबाद में की सफल मॉक ड्रिल

Thu May 8 , 2025
ऑपरेशन अभ्यास के तहत एयर स्ट्राइक व आगजनी की घटनाओं को लेकर शुगर मिल शाहाबाद में की सफल मॉक ड्रिल। वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। शाहाबाद, 7 मई : उपायुक्त नेहा सिंह के मार्गदर्शन में ऑपरेशन अभ्यास के तहत एयर स्ट्राइक व आगजनी की घटनाओं को लेकर शुगर मिल में सफल […]

You May Like

advertisement