उत्तराखंड; ऋषिकेश बद्रीनाथ हाईवे के पास अचानक चलते लोडर में लगी आग

उत्तराखंड; ऋषिकेश बद्रीनाथ हाईवे के पास अचानक चलते लोडर में लगी आग,
सागर मलिक

सड़क से गुजर रहे वाहन चालकों ने देखा एक लोडर के पीछे से धुआं निकल रहा है। उन्होंने तुरंत वाहन चालक को बताया। चालक ने गाड़ी रोकने का प्रयास किया, लेकिन तब तक आग बेकाबू हो चुकी थी।

ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर सौड़पाणी के पास एक लोडर वाहन में अचानक आग लग गई, जिससे वाहन में लदा सारा माल जलकर राख हो गया। घटना के समय वाहन हरिद्वार से गुप्तकाशी के लिए जा रहा था।

बछेलिखाल चौकी प्रभारी दीपक लिंगवाल ने बताया कि लोडर वाहन स्थानीय दुकानदारों के लिए पत्ते, गिलास, दौने, फिनाइल, जलजीरा जैसी वस्तुओं की डेली सर्विस करता था। आग लगने का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है।

उन्होंने बताया कि सड़क पर चल रहे अन्य वाहनों के चालकों ने जब लोडर के पीछे से धुआं और आग निकलते देखा, तो उन्होंने तुरंत वाहन चालक को बताया। चालक ने गाड़ी रोकने का प्रयास किया, लेकिन तब तक आग बेकाबू हो चुकी थी।

मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन वाहन का सम्पूर्ण सामान जल चुका था। चालक दीपक (निवासी रुड़की) को इस घटना में किसी प्रकार की शारीरिक क्षति नहीं हुई है। पुलिस ने घटना की जाँच शुरू कर दी है और आग लगने के सही कारण का पता लगाया जा रहा है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड: केंद्रीय परिवहन मंत्री से मिले सीएम धामी, काठगोदाम से पंचेश्वर मार्ग को लेकर की ये मांग

Fri May 9 , 2025
उत्तराखंड: केंद्रीय परिवहन मंत्री से मिले सीएम धामी, काठगोदाम से पंचेश्वर मार्ग को लेकर की ये मांग,सागर मलिक मुख्यमंत्री ने कहा कि हाल के वर्षों में चारधाम यात्रा के दौरान पर्यटकों की संख्या में अत्यधिक वृद्धि हुई है। इससे राज्य की सड़कों पर यातायात का दबाव बढ़ा है। लिहाजा सड़कों […]

You May Like

advertisement