उत्तराखंड: आपातकाल में बंकर बनेंगे देहरादून के बेसमेंट, शहरवासियों की सुरक्षा के ये है इंतजाम

उत्तराखंड: आपातकाल में बंकर बनेंगे देहरादून के बेसमेंट, शहरवासियों की सुरक्षा के ये है इंतजाम,
सागर मलिक

देहरादून विकास प्राधिकरण क्षेत्र में 500 से अधिक बेसमेंट हैं। यह बेसमेंट देहरादून, पछवादून व परवादून क्षेत्र में स्थित हैं। एमडीडीए की ओर से बेसमेंटों को लेकर हुई बैठक में कहा गया कि यह सुनिश्चित कराया जाए कि बेसमेंट को पूरी तरह से खाली रखा जाए।

भारत-पाकिस्तान में तनातनी के बीच दून में भी शहरवासियों के लिए सुरक्षित आश्रय स्थलों की सूची तैयार की गई है। एमडीडीए के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने कहा प्राधिकरण क्षेत्र में स्थित बेसमेंटों को किसी भी आपात स्थिति में बंकर के तौर पर प्रयोग करने के लिए तैयार किया जा रहा है। इसके लिए टीम को निर्देशित किया गया है।

दरअसल देहरादून विकास प्राधिकरण क्षेत्र में 500 से अधिक बेसमेंट हैं। यह बेसमेंट देहरादून, पछवादून व परवादून क्षेत्र में स्थित हैं। एमडीडीए की ओर से बृहस्पतिवार को बेसमेंटों को लेकर हुई बैठक में कहा गया कि यह सुनिश्चित कराया जाए कि बेसमेंट को पूरी तरह से खाली रखा जाए। सेक्टरवार बेसमेंटों में सुविधाओं को जांच लिया जाए। सभी बेसमेटों में रैंप के अलावा साफ-सफाई, बिजली, पानी की व्यवस्था हर हाल में कराने के निर्देश दिए गए।

बेसमेंट और बंकर में अंतर
बेसमेंट और बंकर में मुख्य अंतर उसके उपयोग व निर्माण में है। बेसमेंट आमतौर पर बिल्डिंग का हिस्सा होता है, जो मुख्य मंजिल से नीचे होता है और इसमें रहने योग्य जगह, भंडारण या उपयोग के लिए खाली जगह हो सकती हैं। बंकर एक सुरक्षात्मक संरचना है, जो किसी आपातकाल या युद्ध की स्थिति से लोगों और संपत्ति की रक्षा के लिए बनाया जाता है। बेसमेंट नींव पर बनाया जाता है। इसमें आम तौर पर खिड़कियां और दरवाजे होते हैं। बंकर को मजबूत सामग्री जैसे कंक्रीट या स्टील से बनाया जाता है। उसमें उसमें खिड़कियां और दरवाजे कम होते हैं या नहीं होते। बेसमेंट आम तौर पर हवादार और रोशनी वाला होता है। बंकर को आमतौर पर हवा और प्राकृतिक रोशनी से बचाने के लिए डिजाइन किया जाता है।

बेसमेंट की चेकिंग का अभियान समय समय पर चलाया जाता है, इसी के तहत बेसमेंट की चेकिंग का अभियान शुरू किया गया है। इसे किसी भी प्रकार की स्थिति में प्रयोग कर सकते हैं। प्राधिकरण का प्रयास जागरूकता व सुरक्षा के लिए प्रयास करना है।

  • बंशीधर तिवारी, उपाध्यक्ष, एमडीडीए

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

देहरादून:संगठनात्मक मजबूती के लिए कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करेगी कांग्रेस

Sat May 10 , 2025
देहरादून:संगठनात्मक मजबूती के लिए कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करेगी कांग्रेस,सागर मलिक उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने संगठनात्मक मजबूती और कार्यकर्ताओं को विचारधारा से जोड़ने के उद्देश्य से मई 2025 में जिलेवार दो-दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित करने का निर्णय लिया है। यह फैसला अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रशिक्षण विभाग के अध्यक्ष […]

You May Like

Breaking News

advertisement