सांसद नवीन जिंदल किसानों के कल्याण के लिए हैं प्रयासरत: तेजिंदर सिंह गोल्डी

सांसद नवीन जिंदल किसानों के कल्याण के लिए हैं प्रयासरत: तेजिंदर सिंह गोल्डी

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक

सांसद नवीन जिंदल के प्रयास आने वाले समय में रंग लाऐंगे: कैलाश सैनी।
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में किसान मेले का हुआ भव्य समापन। प्रगतिशील किसानों और स्टार्टअप उद्यमियों को किया गया सम्मानित।

कुरुक्षेत्र, 11 मई : नवीन जिंदल फाउंडेशन और इरमा आईसीड के संयुक्त तत्वावधान में कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के प्रांगण में आयोजित किसान मेले का समापन समारोह आज उत्साहपूर्वक सम्पन्न हुआ।
किसान मेले के समापन कार्यक्रम में तेजिंदर सिंह गोल्डी ने सांसद नवीन जिंदल को एक कर्मठ और समाजसेवी व्यक्तित्व बताते हुए कहा कि सांसद नवीन जिंदल अपने पिता स्व. श्री ओपी जिंदल से प्रेरणा लेकर समाज सेवा के कार्यों में निरंतर सक्रिय हैं। सांसद नवीन जिंदल किसानों के कल्याण के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
इस कार्यक्रम में बोलते हुए मुख्यमंत्री के कार्यालय प्रभारी कैलाश सैनी ने कहा कि सांसद नवीन जिंदल की प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने की यह पहल सराहनीय है और आने वाले समय में यह एक मील का पत्थर साबित होगी और रंग लाएगी। इस कार्यक्रम में विशेषज्ञों के साथ-साथ नवीन जिन्दल टीम के सदस्य, प्रगतिशील किसान, नवाचार कर रहे युवा स्टार्टअप प्रतिनिधि, स्वयं सहायता समूह की महिलाएं, वॉलंटियर तथा अनेक गणमान्य अतिथि शामिल हुए। समापन समारोह में प्रगतिशील किसानों, स्वयं सहायता समूहों और नवाचार करने वाले स्टार्टअप प्रतिनिधियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया गया।
इस मौके पर सांसद नवीन जिन्दल के मीडिया सलाहकार डॉ. राज कुमार ने मेले की उपलब्धियों के साथ-साथ आगामी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सांसद नवीन जिंदल प्राकृतिक खेती से जुड़ी अनेक योजनाओं को चलाने की दिशा में कार्य कर रहे हैं, और यह किसान मेला इस दिशा में पहला महत्वपूर्ण पड़ाव है।
इस अवसर पर हरियाणा तालाब प्राधिकरण के सदस्य तेजिंदर बिडलान, कृषि विभाग के डिप्टी डायरेक्टर डॉ. करमचंद, नवीन जिन्दल फाउंडेशन के प्रतिनिधि, धर्मवीर सिंह, कर्नल अरुण चंदेल, मनीष मिश्रा, सुदीप द्विवेदी, अमित रांगटा, कृष्मन सिंह, डॉ. आबिद अली, भूषण पाल मंगला, राहुल ढींगरा, राजेश सिंहमार, आकाश राणा और पिहोवा हल्का इंचार्ज जीत राम सहित कई अन्य गणमान्य व्यक्तित्व उपस्थित रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सुख समृद्धि और आध्यात्मिकता का आधार है बुद्ध पूर्णिमा : डॉ. सुरेश मिश्रा

Mon May 12 , 2025
सुख समृद्धि और आध्यात्मिकता का आधार है बुद्ध पूर्णिमा : डॉ. सुरेश मिश्रा हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 94161 91877 कुरुक्षेत्र : श्री दुर्गा देवी मन्दिर पिपली (कुरुक्षेत्र) के पीठाधीश वास्तु व ज्योतिष आचार्य डॉ. सुरेश मिश्रा ने बताया कि वैशाख मास की पूर्णिमा को बुद्ध पूर्णिमा […]

You May Like

advertisement