एडीजी रमित शर्मा ने शुरू किया ‘वॉक थ्रू’ अभियान : पार्कों, बाजारों और मंदिरों में पुलिस करेगी पैदल गश्त

एडीजी रमित शर्मा ने शुरू किया ‘वॉक थ्रू’ अभियान : पार्कों, बाजारों और मंदिरों में पुलिस करेगी पैदल गश्त

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : बरेली जोन के एडीजी रमित शर्मा ने कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने के उद्देश्य से वॉक थ्रू अभियान की शुरुआत की है। यह अभियान 18 मई से 24 मई तक जोन के सभी 9 जिलों में चलाया जा रहा है। इस दौरान पुलिसकर्मी सुबह और शाम के समय सार्वजनिक स्थलों पर पैदल गश्त और लोगों से सीधा संवाद स्थापित कर रहे हैं।
एडीजी रमित शर्मा के अनुसार, वॉक थ्रू अभियान के तहत उन सभी सार्वजनिक स्थानों को चिन्हित किया गया है जहां आमतौर पर ज्यादा भीड़ होती है, जैसे पार्क, मैदान, बाजार और पूजा स्थल। इन जगहों पर पुलिस की उपस्थिति बढ़ाई जाएगी। पुलिसकर्मी वर्दी के साथ-साथ कुछ सादे कपड़ों में भी मौजूद रहेंगे, ताकि जनता में सुरक्षा का भरोसा और अधिक गहरा हो सके।
अभियान के दौरान पुलिसकर्मी जनता से सीधा संवाद करेंगे और कानून-व्यवस्था को लेकर उनकी राय जानने की कोशिश करेंगे। एडीजी ने सभी पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे अनुशासन में रहें और जनता के साथ सौम्य व विनम्र व्यवहार करें।
यह अभियान पूरे जोन में एक सप्ताह तक चलेगा, जिसमें बरेली, पीलीभीत, बदायूं, शाहजहांपुर, संभल, मुरादाबाद, रामपुर, अमरोहा और बिजनौर जिले शामिल हैं। इस पहल का उद्देश्य जनता और पुलिस के बीच विश्वास को मजबूत करना और सुरक्षा व्यवस्था को और बेहतर बनाना है।
एडीजी रमित शर्मा की यह पहल कानून-व्यवस्था को बेहतर बनाने के साथ-साथ पुलिस की जनता के प्रति जवाबदेही को भी दर्शाती है। इस अभियान के जरिए पुलिस लोगों की समस्याएं भी जान सकेगी और तत्काल समाधान की दिशा में कदम बढ़ाएगी।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

गैलेक्सी स्पा में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, छह युवती समेत आठ लोग गिरफ्तार

Mon May 19 , 2025
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : इज्जतनगर पुलिस ने देह व्यापार के एक सक्रिय गिरोह का भंडाफोड़ किया। पुलिस ने छापा मारकर मौके से दो पुरुष और छह युवतियों को गिरफ्तार किया। इनके पास से 13 हजार 530 रुपये अश्लील और आपत्तिजनक सामग्री, सैक्सवर्धक दवाइयां, दो फोन-पे क्यूआर कोड और […]

You May Like

Breaking News

advertisement