ब्रज प्रेस क्लब और एनयूजेआई की वृंदावन इकाई की पहली बैठक सम्पन्न

ब्रज प्रेस क्लब और एनयूजेआई की वृंदावन इकाई की पहली बैठक सम्पन्न

सेंट्रल डेस्क संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक,संवाददाता – उमेश गर्ग दूरभाष – 9416191877

29 मई को हिन्दी पत्रकारिता दिवस समारोह धूमधाम से मनाने का लिया गया निर्णय।

वृन्दावन : शीतल छाया स्थित इलेवन फ्लावर होटल में ब्रज प्रेस क्लब और एनयूजेआई की वृंदावन इकाई की पहली बैठक सम्पन्न हुई। जिसमें आगामी 29 मई गुरूवार को हिन्दी पत्रकारिता दिवस समारोह धूमधाम से मनाने का निर्णय भी लिया गया। साथ ही एनयूजेआई व ब्रज प्रेस क्लब वृंदावन की नवीन कार्यकारिणी का संपूर्ण गठन होने पर अगले महीने जून में शपथ ग्रहण समारोह भी आयोजित करने का फैसला किया गया।
ब्रज प्रेस क्लब और एनयूजेआई, वृंदावन के अध्यक्ष विष्णु शर्मा ने बताया कि बैठक में पत्रकार साथियों का 5 लाख का सड़क दुर्घटना बीमा, 5 लाख का हेल्थ इंश्योरेंस, जल्द पूल पार्टी के साथ-साथ प्रतिमाह एक सामूहिक मीटिंग भी करने के प्रस्ताव पारित किए गये।
संरक्षक डाॅ. गोपाल चतुर्वेदी ने कहा कि पत्रकार समाज का आईना होता है। हम पत्रकारों को धूमिल व धुँधला न होकर अपनी छवि को स्वच्छ व निष्पक्ष रखते हुए पत्रकारिता करनी है।सत्यता, ईमानदारी, पारदर्शिता, निष्पक्षता, निर्भीकता मिशनबद्ध पत्रकारिता की सच्ची कसौटी है। हम सभी पत्रकारों को इसका पूर्णतः पालन करना चाहिए।
संरक्षक महेश वार्ष्णेय ने कहा कि बदलते दौर में गिरते पत्रकारिता के मापदंडों को पुनः स्थापित करने के साथ लोकतंत्र के चौथे स्तम्भ कही जाने वाली पत्रकारिता की गरिमा बनाए रखने की जिम्मेदारी हम सबकी है।
मार्गदर्शक जगन्नाथ पोद्दार ने कहा कि हमें अपनी पत्रकारिता के माध्यम से राष्ट्र और समाज उत्थान की परिकल्पना को साकार करने का प्रयास करते रहना चाहिए।
इससे पूर्व होटल इलेवन फ्लावर के मैनेजिंग डायरेक्टर अंकित गोयल ने सभी पत्रकारों का उपहार देकर उनका अभिनंदन किया।
इस अवसर पर महासचिव बलराम शर्मा, सचिव पार्थ कृष्ण गौतम, उपाध्यक्ष दिनेश चोधरी, मीडिया प्रभारी डाॅ. राधाकांत शर्मा, गोपाल शर्मा, दुष्यंत दीक्षित, प्रशांत वार्ष्णेय आदि उपस्थित रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारियों के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी और पद समाप्ति के निर्णय पर विवाद

Thu May 22 , 2025
आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारियों के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी और पद समाप्ति के निर्णय पर विवाद वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक कुरुक्षेत्र, 21 मई : श्री कृष्णा आयुर्वेद वेलफेयर एसोसिएशन ने श्री कृष्णा आयुर्वेद विश्वविद्यालय, कुरुक्षेत्र के प्रशासन द्वारा आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारियों (AMO) के लिए की गई आपत्तिजनक टिप्पणी और 17 पदों को […]

You May Like

advertisement