सरकारी स्कूलों के बच्चों का शत प्रतिशत परिणाम बहुत अच्छे संकेत : रेनू

सरकारी स्कूलों के बच्चों का शत प्रतिशत परिणाम बहुत अच्छे संकेत : रेनू

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक
दूरभाष – 94161 91877

पीएम श्री विद्यालय बारना की एसएमसी का किया गठन।

कुरुक्षेत्र, 21 मई : शहीद सुरेंद्र कुमार पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बारना मे 10वीं कक्षा का परिणाम शत-प्रतिशत आने पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वहीं विद्यालय की नई एसएमसी घोषित की गई, जिसमे संजीव कुमार को प्रधान चुना गया। वहीं कृष्णा देवी को उपप्रधान, सुभाष चंद, पपिंद्र सिंह, गुरदेव, राखी, डिंपल व कृष्ण सहित अन्य को सदस्य चुना गया। एसएमसी के सचिव प्रिंसीपल पूर्णचंद रहेंगें। सभी नवनिर्वाचित एसएमसी सदस्यों को सरपंच रेणू शर्मा व प्रिंसीपल पूर्णचंद ने शुभकामनाएं दी।
10वीं कक्षा की परीक्षा मे शत-प्रतिशत परिणाम आने पर सरपंच रेणू शर्मा ने सभी बच्चों व शिक्षकों को शुभकामनाएं दी। उन्होने कहा कि सरकारी स्कूलों के बच्चों का शत-प्रतिशत परीक्षा परिणाम आना अच्छे संकेत हैं। सरकार द्वारा सरकारी स्कूलों में बेहतर सुविधाएं मुहैया करवाई जा रही हैं। पीएम श्री विद्यालयों में तो ओर भी ज्यादा सुविधाएं दी जा रही हैं। पिं्रसीपल पूर्णचंद ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि पीएम श्री विद्यालय बारना का परीक्षा परिणाम जिला के टॉप 10 विद्यालयों में आया है। इसके लिए सभी शिक्षक व बच्चे बधाई के पात्र हैं। इस मौके पर उमंग संस्था के अध्यक्ष देवीलाल बारना, यशपाल शर्मा, शिक्षक शशि भूषण शर्मा, रीतू शर्मा, राजबीर सिंह, रामप्रशाद, निधी शर्मा, सोनिया गुप्ता, सुरेश कांता, मंजू, मनजीत कौर, रीना, रेनू, प्रीति पंवार, अजय कुमार, बलवान सिंह, प्रवीण कुमार, तृप्ति चुघ, ओमदत्त, लक्ष्मण कुमार, सीमा, नरेश कुमार, दीपा रानी, पंकज चहल, रेखा व अन्य शिक्षक, अभिभावक व विद्यार्थी उपस्थित रहे।
10वीं के टॉपर बच्चों के साथ सरपंच, प्रिंसीपल व अन्य।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बुद्धिजीवियों का मौन और भारत की वैचारिक चुनौती

Thu May 22 , 2025
बुद्धिजीवियों का मौन और भारत की वैचारिक चुनौती डॉ. राज नेहरू –विशेष कर्तव्य अधिकारी, हरियाणा संपादक : वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। मुख्यमंत्री हरियाणाजम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हाल ही में हुआ आतंकी हमला सिर्फ एक सुरक्षा चुनौती नहीं, बल्कि हमारे राष्ट्र की संप्रभुता, सम्मान और संयम की अग्निपरीक्षा थी। पाकिस्तान-प्रायोजित इस […]

You May Like

advertisement