समर कैंप में गर्मी के कारण बच्चों को स्कूल भेजने से कतरा रहे हैं अभिभावक

समर कैंप में गर्मी के कारण बच्चों को स्कूल भेजने से कतरा रहे हैं अभिभावक

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : बेसिक के स्कूलों में बुधवार से समर कैंप प्रारंभ हो गया। समर कैंप बुधवार को पहला दिन रहा। तापमान बढ़ने के कारण और गर्मियों की छुट्टियां का बहाना बनाकर माता-पिता अपने बच्चों को विद्यालय भेजने से कतरा रहे हैं, लेकिन फिर भी स्कूल द्वारा बच्चों से लगातार संपर्क किया जा रहा है और उन्हे मोटिवेट किया जा रहा है। इसी से उम्मीद की जा रही है गुरुवार से बच्चों की संख्या स्कूलों में और बढ़ेगी। हालांकि समर कैंप के सुगमकर्ता के रूप में सेवाएं दे रहे शिक्षामित्र और अनुदेशक लगातार प्रयास कर रहे हैं। बुधवार को इसी संबंध जनपद के लगभग सभी में प्राथमिक उच्च प्राथमिक और कंपोजिट विद्यालयों में ग्रीष्मकालीन शिविर का आयोजन किया गया। कंपोजिट विद्यालय जोगीठेर और उच्च प्राथमिक विद्यालय बारीनगला में प्रधानाध्यापक लाल बहादुर गंगवार और डॉ विनोद शर्मा के कुशल निर्देशन में समर कैंप प्रारंभ हुआ। कंपोजिट विद्यालय जोगीठेर में गौरव गंगवार तथा चरन सिंह ने बच्चों को योगाभ्यास एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ पर्यावरण क्लब की गतिविधियां भी करवाई। वही उच्च प्राथमिक विद्यालय बारीनगला में शिक्षामित्र धर्मेंद्र पटेल और अनुदेशक आशा राणा द्वारा समर कैंप के मौके पर छात्र-छात्राओं को सूर्य नमस्कार के साथ अन्य गतिविधियां कराई गई।
उपस्थित बच्चों ने बहुत ही रोचक ढंग से गतिविधियों में भाग लिया। विभाग द्वारा प्रत्येक दिन गतिविधियों का निर्धारण किया गया है। उसी अनुरूप विद्यालय में समर कैंप का सफलतापूर्वक आयोजन होगा। विभाग द्वारा जारी दिशा निर्देश के अनुसार बच्चों को न्यूट्रीशन भी वितरित किए गए, प्रत्येक दिन बिस्किट अथवा फल या नमकीन पैकेट वितरित किए जाने का प्रावधान है। उसी के अनुरूप निर्देशों का पालन किया गया। खंड शिक्षा अधिकारी पूरन सिंह ने समर कैंप में आने वाले बच्चों को अपनी शुभकामनाएं भी प्रेषित की। ज्ञात हो कि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संजय सिंह के कुशल नेतृत्व में पूरे जनपद में समर कैंम्पों का आयोजन किया जा रहा है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

फतेहगंज पश्चिमी चौकी प्रभारी ने क्षेत्रीय पत्रकारों के साथ की मीटिंग

Thu May 22 , 2025
फतेहगंज पश्चिमी चौकी प्रभारी ने क्षेत्रीय पत्रकारों के साथ की मीटिंग संजीव शर्मा (संवाददाता) बरेली : फतेहगंज पश्चिमी चौकी प्रभारी अनूप सिंह ने क्षेत्रीय पत्रकार बंधुओं के साथ एक बैठक की । तथा सभी पत्रकार बंधुओं से परिचय किया और क्षेत्र के हालात के बारे में जानकारी की। तथा एक- […]

You May Like

advertisement