अराफ़ात के मैदान में 5 जून को हज का फर्ज़ अदा होगा

अराफ़ात के मैदान में 5 जून को हज का फर्ज़ अदा होगा

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : इस्लामी कैलेंडर के बारहवें महीने,ज़िल हिज्जा के महीने के दौरान हज का फ़र्ज़ अदा होता है,बरेली हज सेवा समिति के संस्थापक पम्मी ख़ाँ वारसी ने बताया कि हज ज़िल हिज्जा की 8 तारीख को शुरू होता है और ज़िल हिज्जा की 13 तारीख तक चलता है।इस वर्ष,हज,चांद 27 मई को दिख गया है,ग्रेगोरियन कैलेंडर के अनुसार 5 जून 2025 को अराफ़ात के मैदान में हज का फर्ज़ अदा होगा।सऊदी अरब में 27 मई मंगलवार की रात को ज़िल हिज्जा का चांद देखा गया है, जिसके अनुसार 28 मई से ज़िल हिज्जा का महीना 28 मई 2025 से शुरू होगा। इसका मतलब है कि सऊदी में ईद उल-अजहा की ज़िल-हिज्जा महीने के 10वें दिन यानी 6 जून को मनाई जाएगी। हालांकि भारत में चाँद दिखने पर ईद उल अज़हा (बकरीद) 7 जून को मनाई जाएगी।बरेली मण्डल से हज में इस बार कुल 787 आज़मीन होंगे जिसमें बरेली से 519, बदायूं से 97, शाहजहांपुर से 102 और पीलीभीत से 69 लोग हज का फ़र्ज़ अदा करेंगे,पम्मी ख़ाँ वारसी ने आज़मीन से हज के दौरान माँगी गई दुआओ अल्लाह कुबूल फरमाता है,हमने भी आज़मीन से दुआ की इल्तिजा की है कि दुआ में ख़ास तौर से भारत देश और आवाम की खुशहाली,तरक़्क़ी,सलामती,हिफ़ाज़त,क़ामयाबी,बीमारों को शिफ़ा,बेरोजगारों को रोज़गार और आतंकवाद के खात्मे के लिये दुआ मक्का मदीना शरीफ़ के साथ ही अराफ़ात के मैदान पर दुआ की जाएगी।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

देहरादून: राजधानी FDA की बड़ी कार्रवाई, कार में भरकर लाया जा रहा 500 किलो मिलावटी पनीर जब्त

Thu May 29 , 2025
देहरादून: राजधानी FDA की बड़ी कार्रवाई, कार में भरकर लाया जा रहा 500 किलो मिलावटी पनीर जब्त,सागर मलिक टीम भंडारी बाग क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। इस दौरान कार की डिग्गी और पीछे की सीट से बिना किसी ठंडा रखने की व्यवस्था के लगभग 500 किलो पनीर बरामद किया […]

You May Like

Breaking News

advertisement