राजमाता अहिल्याबाई होल्कर की जयंती पर पुष्पांजलि व गोष्टी कार्यक्रम

राजमाता अहिल्याबाई होल्कर की जयंती पर पुष्पांजलि व गोष्टी कार्यक्रम

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : भारत की राजमाता की पदवी से सुशोभित महारानी देवी अहिल्याबाई होलकर की जयंती बड़े ही भावपूर्ण ढंग से कटरा चांद खां क्षेत्र के वार्ड नंबर 6 के अंबेडकर भवन, नवादा शेखान में मनाई गई। इस अवसर पर गोष्ठी में वक्ताओं ने राजमाता अहिल्याबाई होलकर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी और उनके प्रति अपने सारगर्वित ऐतिहासिक उद्गार व्यक्त किये।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलैनी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा राजमाता अहिल्याबाई होलकर देश में धर्मरक्षक और न्याय की प्रतीक थी, वे सदैव विकसित राज्य की पक्षधर रही उन्होंने सदा महिलाओं के उत्थान के लिए कार्य किए। उनके इन कार्यों के लिए हमेशा उनका स्मरण होता रहेगा। राजमाता महारानी अहिल्याबाई होल्कर को श्रद्धांजलि देते हुए महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दिनेश दददा एड. ने कहा कर्तव्य परायण न्याय की इस देवी को राष्ट्र सदैव स्मरण करता रहेगा, क्योंकि राष्ट्र के प्रति कर्तव्यनिष्ठा, महिला उत्थान, धार्मिक सद्भावना, न्याय प्रियता, राष्ट्र विकास और दूर दृष्टि उनके संबल थे। उनके राष्ट्र और समाज के लिए किए गए कार्य सदैव हमें प्रेरणा देते रहेंगे ।
इस अवसर पर मुख्य रूप से सर्वश्री रमेश चंद्र श्रीवास्तव, डॉ हरीश गंगवार, सुरेश दिवाकर, एड. पंकज उपाध्याय, आशीष रुस्तम, विनोद कुमार, प्रवीण उपाध्याय, तीरथ मधुकर, योगेश जोहरी, धीरज मधुकर, मुकेश वाल्मीकि, शाकिर सकलैनी, रवि मार्टिन, रोहित मसीह, रामपाल, सूबेदार मेजर श्यामस्वरूप गुप्ता, श्रीमती संगीता देवी एवं नजमी खान जोया ने राजमाता अहिल्याबाई होल्कर को पुष्पांजलि अर्पित करते कर अपने विचार व्यक्त किये ।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

रामपुर बाग में मेयर ने किया महाराजा अग्रसेन मार्ग शिलापट का लोकार्पण

Sun Jun 1 , 2025
रामपुर बाग में मेयर ने किया महाराजा अग्रसेन मार्ग शिलापट का लोकार्पण…… दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : महाराजा अग्रसेन जी का शिलापट तोड़ने वालो के हौंसले पस्त-डा. उमेश गौतमबरेली। श्री अग्रवाल सभा कल्याण सोसायटी के तत्वाधान में महाराजा अग्रसेन मार्ग शिलापट को रामपुर बाग में पुनः ससम्मान महापौर डा. […]

You May Like

advertisement