डॉ. अनिल कुलश्रेष्ठ बने कुरुक्षेत्र श्री चित्रगुप्त परिवार के प्रधान

डॉ. अनिल कुलश्रेष्ठ बने कुरुक्षेत्र श्री चित्रगुप्त परिवार के प्रधान

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक

कुरुक्षेत्र कायस्थ सभा की बैठक का आयोजन।

कुुुरुक्षेत्र, 01 जून : कायस्थ सभा कुरुक्षेत्र के सदस्यों द्वारा गीता धाम कुरुक्षेत्र के प्रांगण में मासिक बैठक का आयोजन किया गया जिसमें सर्वसम्मति से श्रीमद्भगवद्गीता स्कूल के प्राचार्य डॉ. अनिल कुलश्रेष्ठ को कुरुक्षेत्र चित्रगुप्त परिवार का प्रधान चुना गया। इस अवसर पर डॉ. अनिल कुलश्रेष्ठ ने कायस्थ सभा के सदस्यों का आभार प्रकट करते हुए कहा कि इन बैठकों के आयोजन से कायस्थ बिरादरी के लोगों में आपस में मेलजोल बढ़ता है। वे कायस्थ बिरादरी के उत्थान व बिरादरी के लोगों को ज्यादा से ज्यादा कायस्थ सभा से जोड़ने की दिशा में कार्य करेंगे।
इस बैठक में श्री चित्रगुप्त परिवार का सरंक्षक डॉ. प्रेम भटनागर व डॉ. अशोक सक्सेना को बनाया गया। सह उप-प्रधान प्रद्युम्न भटनागर, महासचिव देस राज भटनागर, कोषाध्यक्ष राजेश भटनागर, प्रेस सचिव अमित भटनागर, संयुक्त सचिव मांगेराम भटनागर, सह-सचिव प्रेम कुमार शुक्ला व प्रचार सचिव के पद पर संत कुमार व एडिटर विजय कुमार भटनागर को चुना गया है। इसके साथ ही कार्यकारिणी सदस्य के रूप में सत्य प्रकाश भटनागर, मीरा भटनागर, साधना भटनागर, डॉ. अनीता भटनागर, अरविंद कुमार श्रीवास्तव, ममता भटनागर, बबीता कुलश्रेष्ठ, वीके भटनागर, राजकुमार भटनागर, संजय भटनागर, तरूण भटनागर, दीपू भटनागर व कमलेश श्रीवास्तव को चुना गया है।
बैठक में प्रस्ताव पारित किया गया कि प्रत्येक माह के पहले रविवार को सभा की बैठक का आयोजन किया जाएगा तथा मासिक सदस्यता शुल्क 200 रूपये प्रतिमाह होगा। इसके साथ ही सदस्यता बढ़ाने तथा एक दूसरे के सुख दुख में सभा के सदस्यों द्वारा भागीदारी करने पर निर्णय लिया।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर आदेश में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Sun Jun 1 , 2025
विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर आदेश में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक युवाओं को तंबाकू-मुक्त जीवन के लिए किया प्रेरित। कुरुक्षेत्र : विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर आदेश मैडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य तंबाकू एवं […]

You May Like

advertisement