संपादक मुकेश भोगल श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा के प्रदेश सचिव नियुक्त

संपादक मुकेश भोगल श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा के प्रदेश सचिव नियुक्त

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक

सैकड़ों पत्रकारों को दिलवाएंगे श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा की सदस्यता।

झज्जर 1 जून : हिंदी व अंग्रेजी भाषा के दैनिक समाचार पत्रों के प्रधान संपादक मुकेश भोगल श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा के प्रदेश सचिव घोषित किए गए हैं। इसकी आधिकारिक घोषणा श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा की संस्थापक/ प्रदेश अध्यक्ष डॉ. इन्दु बंसल ने की है। इस अवसर पर श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा (SPSH) की प्रदेश अध्यक्ष डॉ. इन्दु बंसल ने झज्जर हरियाणा के मूल निवासी व वरिष्ठ सम्पादक मुकेश भोगल को संघ के प्रदेश सचिव नियुक्त होने पर बधाई देते हुए कहा कि “मुकेश भोगल एक समर्पित और अनुभवी पत्रकार हैं, जिनका प्रदेश में पत्रकारिता के प्रति योगदान सराहनीय रहा है। प्रदेश सचिव के पद पर उनकी नियुक्ति श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा के लिए एक महत्वपूर्ण और सकारात्मक कदम है।”
डॉ. बंसल ने कहा, “मुकेश भोगल के अनुभव पर हमें पूरा विश्वास है कि संगठन नए आयामों को छुएगा और पत्रकारों के हितों के लिए वह अपनी ऊर्जा और ज्ञान का सर्वोत्तम उपयोग करेंगे जिससे हमारा संगठन नए आयाम स्थापित करेगा।”
डॉ. बंसल ने कहा कि,”श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा पत्रकारों के अधिकारों और उनकी आवाज़ को बुलंद करने के लिए सदैव समर्पित रहा है। मुकेश भोगल ने एक चुनौतीपूर्ण जिम्मेदारी को स्वीकार किया है। हमें पूरा भरोसा है कि उनके नेतृत्व में संघ निश्चित रूप से हरियाणा में पत्रकारों के हितों के लिए अद्वितीय कार्य करेगा।”
प्रदेश पदाधिकारियों ने मुकेश भोगल को प्रदेश सचिव पद पर नियुक्ति व उनके आगामी कार्यों के लिए शुभकामनाएं दीं और उनके नेतृत्व में श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा के उज्जवल भविष्य की कामना की।
नवनियुक्त प्रदेश सचिव मुकेश भोगल ने अपनी इस नियुक्ति के लिये संघ की संस्थापक व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. इन्दु बंसल सहित समस्त प्रदेश पदाधिकारियों का धन्यवाद करते हुए कहा कि हरियाणा प्रदेश में उन के द्वारा संपादित दैनिक हिंदी व अंग्रेजी भाषा के समाचार पत्रों में लगभग 40 से ज्यादा पत्रकार कार्यरत हैं साथ ही पूरे हरियाणा प्रदेश के पत्रकार वर्ग में उन का एक विस्वास व अहम स्थान है।
भोगल ने संघ की पत्रकार हितैषी नीतियों के चलते यह विश्वास दिलवाया कि वो जल्द ही पूरे हरियाणा प्रदेश से सैकड़ो की संख्या में पत्रकारों को श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा की सदस्यता दिलवाएंगे। इस कार्य की पूर्ति के लिये वे जल्द ही अपने समाचार पत्रों से जुड़े व अन्य साथी पत्रकारों की अहम बैठक भी बुलाएंगे जिस बैठक की अध्यक्षता संघ की संस्थापक व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. इन्दु बंसल करेंगी।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में आने से वृद्ध महिला की हुई मौत

Sun Jun 1 , 2025
तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में आने से वृद्ध महिला की हुई मौत– संवाददाता –विजय दुबे तेजीबाजार –(जौनपुर)–स्थानीय थाना क्षेत्र के उदपुर शंकरगढ़ गांव में ट्रैक्टर की चपेट में आकर वृद्ध महिला की दर्दनाक मौत हो गई।मिली जानकारी के मुताबिक शंकरगढ़ के उदपुर गांव निवासी केवला देवी पत्नी शोभनाथ सरोज […]

You May Like

advertisement