उत्तराखंड: मंगलौर में बड़ा हादसा,मोहम्मदपुर झाल के पास अनियंत्रित होकर गंगनहर में गिरी कार, व्यापारी की मौत,

देर रात नारसन पुलिस को सूचना मिली कि मोहम्मदपुर झाल के पास एक कार गंगनहर में गिर गई है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची।

मोहम्मदपुर झाल के पास देर रात एक कार अनियंत्रित होकर गंगनहर में गिर गई। जिसमें हार्डवेयर कारोबारी की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने गंगनहर का जलस्तर कम कराया और जेसीबी की मदद से कार को गंगनहर से बाहर निकाला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया हैं। पुलिस ने दुर्घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दी है।

पुलिस के मुताबिक मंगलवार देर रात नारसन पुलिस को सूचना मिली कि मोहम्मदपुर झाल के पास एक कार गंगनहर में गिर गई है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों से वार्ता कर गंगनहर का जलस्तर कम कराया।

जलस्तर कम होते ही कार दिखाई दी। पुलिस ने जेसीबी को मौके पर बुलाया और कार को गंगनहर से बाहर निकाला। कार में एक व्यक्ति मृत अवस्था में मिला। मृतक के शरीर पर चोट का कोई निशान नहीं मिला। कार से मृतक का आधार कार्ड मिला। आधार कार्ड से मृतक की पहचान धर्मेंद्र (49) निवासी भोगांव सहारा मैनपुरी उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है।

बताया गया है कि मृतक हार्डवेयर का कारोबार करता था और मैनपुरी से देहरादून जा रहा था। कारोबारी की मौत पानी में डूबने से होने की आशंका है। पुलिस ने दुर्घटना से मृतक कारोबारी के परिजनों को अवगत करा दिया है। इंस्पेक्टर शांति कुमार गंगवार ने बताया कि मंगलवार की देर रात कारोबारी की कार गंगनहर में गिर गई थी। जिसमें कारोबारी धर्मेंद्र की मौत हो गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही कार को कब्जे में ले लिया है। दुर्घटना के कारणों की पुलिस जांच कर रही है।

दो अज्ञात शव बरामद
कोतवाली क्षेत्र में दो अज्ञात शव मिले हैं। शवों की शिनाख्त की कोशिश की जा रही है। बुधवार सुबह पुलिस को सूचना मिली कि आसफनगर झाल में एक शव अटका है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को गंगनहर से बाहर निकालकर शिनाख्त कराने की कोशिश की। वही दूसरी ओर उत्तम शुगर मिल के पास से अज्ञात शव मिला। इंस्पेक्टर शांति कुमार गंगवार ने बताया कि शुगर मिल के पास और आसफनगर झाल से दो अज्ञात शव मिले हैं। दोनों शवों की पहचान के लिए आसपास के थानों को सूचित कर दिया गया है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड: पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने जमीन घोटाले पर उठाए सवाल, बोले सीबीआई जांच कराए सरकार,

Thu Jun 5 , 2025
हरीश रावत ने कहा कि धाकड़ धामी वास्तव में भ्रष्टाचार के खिलाफ जंग लड़ रहे हैं तो प्रदेश में हुए जमीन घोटालों की नए सिरे से उच्च स्तरीय जांच कराई जाए। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा, हरिद्वार जमीन घोटाले की सीबीआई या न्यायिक संरक्षण […]

You May Like

advertisement