पर्यावरण संरक्षण हमारा मौलिक दायित्व : डा अंकेश्वर

पर्यावरण संरक्षण हमारा मौलिक दायित्व : डा अंकेश्वर

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक

पेड़ लगाना परमार्थ का कार्य है : प्रो ढींगरा

कुरुक्षेत्र 5 जून : स्वदेशी जागरण मंच, कुरुक्षेत्र के कार्यकर्ताओं ने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय और यूआईईटी के इको क्लब के साथ पर्यावरण दिवस पर विश्वविद्यालय व शहर में व्यापक स्तर पर पौधारोपण किया।
आर्ट्स फेकल्टी कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक और स्वदेशी जागरण मंच के प्रांत संयोजक डॉ. अंकेश्वर प्रकाश ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण हमारा मौलिक दायित्व बनता है। पर्यावरण से ही मानव जीवन संभव है और पर्यावरण से ही हमें सभी प्रकार के संसाधन मिलते हैं जो मानव प्रजाति के साथ- साथ सभी जीव जन्तुओं को जीवन प्रदान करते हैं। पौधारोपण पर्यावरण संरक्षण का सशक्त माध्यम है। उन्होंने बताया कि आज. कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के पंजाबी विभाग के साथ मिलकर फाइकर्स के 6 पेड़ लगाए, वही यूआईईटी संस्थान इको क्लब के साथ में 4 आंवला , 8 सरस् 1 कटहल के पेड़ लगाए । श्री गुलज़ारीलाल नन्दा स्मारक स्थल पर 5 नाशपाती. 2आलूबुखारा के फलदार वृक्ष लगाए।
विशिष्ट अतिथि यूआईईटी संस्थान निदेशक प्रो. सुनील ढींगरा ने स्वदेशी जागरण मंच की प्रशंसा करते हुए कहा कि पेड़ लगाना परमार्थ का कार्य है क्योंकि आज हम जो पेड़ लगा रहे हैं वह हमारी आने वाली पीढ़ी को फल ,छाया व जीवन देने का काम करेगा इसलिए हमें अधिक से अधिक पेड़ लगाकर हमारे पर्यावरण को मज़बूती प्रदान करनी चाहिए।
प्रो. ढींगरा ने कहा कि पर्यावरण समूचे मानव के लिए जीवन प्रदान करता है अतः समूचे मानव का ये मौलिक दायित्व बनता है कि वो आस पास अधिक से अधिक संख्या में पेड़ ना सिर्फ लगाए अपितु उनका संरक्षण भी करें। जिस प्रकार से माँ- बाप अपने बच्चे का पालन पोषण कर बड़ा करते है ठीक उसी प्रकार हमें भी पेड़ लगाकर उसका पालन पोषण करना चाहिए।
स्वदेशी जागरण मंच जिला संयोजक लेफ्टिनेंट डॉ. अजय जांगड़ा ने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा चलाए जा रहे “एक पेड़ मां के नाम” आंदोलन हमे पर्यावरण के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। पर्यावरण संरक्षण हमारी जीवन शैली का हिस्सा है और पर्यावरण संरक्षण हमारे लिए एक महत्वपूर्ण भावनात्मक दायित्व भी है।
इस अवसर पर नगर संयोजक डॉ. दवेन्द्र बीबीपुर ने कहा कि समाज के कल्याण के लिए स्वदेशी जागरण मंच निरंतर सकारात्मक उर्जा के साथ कार्य कर रहा है और पर्यावरण संरक्षण एक धर्मार्थ कार्य है।
इस अवसर पर डा. संजीव शर्मा, ताराचंद विभाग पूर्णकालिक डॉ. सीमा, डॉ. सुनील नैन , डॉ. विशाल अहलावत हरिकेश पपोसा, गगनदीप हांडा, अजमेर, तरुण जोशी, डॉ. राजरतन, डॉ. बलदेव जी, डॉ. गुरनाम, सूरज भान जी आदि मौजूद रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

विश्व पर्यावरण दिवस पर श्री कृष्ण आयुष विश्वविद्यालय में रोपित किए औषधीय पौधे

Thu Jun 5 , 2025
विश्व पर्यावरण दिवस पर श्री कृष्ण आयुष विश्वविद्यालय में रोपित किए औषधीय पौधे वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक कुलपति बोले, प्रकृति से जुड़ना ही सच्चा योग है,प्लास्टिक मुक्त कैंपस हमारा लक्ष्य। कुरुक्षेत्र, 5 जून : श्री कृष्ण आयुष विश्वविद्यालय में विश्व पर्यावरण दिवस पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। इसके साथ ही […]

You May Like

advertisement