बेटियों को आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करना जरूरी : प्रोफेसर सोमनाथ सचदेवा

बेटियों को आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करना जरूरी : प्रोफेसर सोमनाथ सचदेवा

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक

कुवि कुलपति प्रोफेसर सोमनाथ सचदेवा ने छात्रा अनुष्का शर्मा को किया सम्मानित।

कुरुक्षेत्र, 09 जून : कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी सीनियर सेकेंडरी मॉडल स्कूल की 12वीं कक्षा की छात्रा अनुष्का शर्मा को एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप में रजत पदक जीतने पर सोमवार को कुलपति कार्यालय में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर सोमनाथ सचदेवा व कुलसचिव डॉ. वीरेंद्र पाल ने सम्मानित किया। इस अवसर पर कुवि कुलपति प्रोफेसर सोमनाथ सचदेवा ने छात्रा अनुष्का शर्मा को आशीर्वाद देते हुए कहा कि बेटियों को आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करना जरूरी है। उन्होंने खिलाड़ी अनुष्का को जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हुए अपने परिवार व विश्वविद्यालय का नाम रोशन करने पर बधाई दी।
छात्रा अनुष्का शर्मा ने 10 से 24 मई तक एएसबीसी द्वारा श्रीलंका के कोलंबिया में आयोजित एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप में 81 किलोग्राम भारवर्ग में रजत पदक प्राप्त किया। वहीं कुलसचिव डॉ. वीरेंद्र पाल ने भी छात्रा को आशीर्वाद देते हुए जीवन में आगे बढ़ने के लिए स्कूल प्रशासन द्वारा हर संभव सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर स्कूल के प्रधाचार्य डॉ. सुखविन्द्र सिंह व अनुष्का शर्मा के पिता पवन शर्मा मौजूद रहे।
सूर्य नमस्कार कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु स्कूल सम्मानित।
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के सीनियर सेकेंडरी मॉडल स्कूल में कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा के मार्गदर्शन में सूर्य नमस्कार के सफल आयोजन के लिए पंचकूला में आयोजित कार्यक्रम में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा पूरे प्रदेश भर के 214 स्कूलों के प्राचार्यों को सम्मानित किया था। इस अवसर पर कुवि कुलपति प्रोफेसर सोमनाथ सचदेवा ने स्कूल के प्राचार्य डॉ. सुखविन्द्र सिंह को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

विश्व इतिहास के पन्नों में स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा कुरुक्षेत्र की पावन धरा पर होने वाला योग महाकुंभ : संजीव वर्मा

Mon Jun 9 , 2025
विश्व इतिहास के पन्नों में स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा कुरुक्षेत्र की पावन धरा पर होने वाला योग महाकुंभ : संजीव वर्मा वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज होगा कुरुक्षेत्र का, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का सपना होगा साकार।अब तक 10 लाख लोगों ने […]

You May Like

Breaking News

advertisement