कचरा बना कमाई का जरिया, स्वच्छता दीदियों की मेहनत से बदली ग्रामीणों की तक़दीर

 मोहला 10 जून 2025 मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के अंतर्गत जिला पंचायत मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में स्वच्छता को जन आंदोलन का रूप देने के लिए निरंतर प्रयास जारी हैं। मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती भारती चंद्राकर के निर्देशानुसार प्रत्येक शनिवार स्वच्छता तिहार का आयोजन किया जा रहा है, जिससे ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जा रहा है।
        इस अभियान की सबसे बड़ी उपलब्धि यह है कि स्वच्छता दीदियों द्वारा डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण कर उसे ठोस अपशिष्ट प्रबंधन शेड में सुव्यवस्थित तरीके से अलग-अलग वर्गीकृत किया जा रहा है। इस एकत्रित कचरे को कबाड़ के रूप में बड़े कबाड़ी वालों को उचित मूल्य पर बेचा जा रहा है। यह व्यवस्था विकासखंड अंबागढ़ चौकी की विभिन्न ग्राम पंचायतों में सफलतापूर्वक क्रियान्वित की जा रही है।  
        स्वच्छता दीदियों के इस प्रयास से उन्हें न केवल आर्थिक आय का एक सशक्त स्रोत मिला है, बल्कि वे अपने परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत कर आत्मनिर्भर भी बन रही हैं। इससे उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है और आत्मसम्मान भी बढ़ा है।
        अब गांव की गलियाँ पहले से ज्यादा स्वच्छ, सुंदर और स्वस्थ दिख रही हैं। यह बदलाव न सिर्फ पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक बड़ी पहल है, बल्कि यह उदाहरण भी है कि कचरा भी कमाई का साधन बन सकता है, यदि उसे सही दिशा दी जाए।

V V News Vaashvara

जितेंद्र पटेल छत्तीसगढ़ में रहने वाले एक सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे VV News Vaashvara के प्रशानिक सम्पादक हैं, जहां वे निष्पक्ष और जनहित पत्रकारिता को बढ़ावा देते हैं। पुलिस परिवार कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में, वे पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों की समस्याओं को उजागर कर समाधान के लिए सरकार तक पहुंचाते हैं, साथ ही उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक सुरक्षा के लिए कई कार्यक्रम चलाते हैं। सूचना का अधिकार के प्रदेश सचिव के रूप में, जितेंद्र पटेल पारदर्शिता और जवाबदेही की दिशा में काम करते हैं, जिससे आम नागरिकों को सरकारी योजनाओं और अधिकारों की जानकारी मिल सके। वे समाज में जागरूकता फैलाने, भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने और जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए लगातार सक्रिय रहते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाना और हर वर्ग की आवाज को मंच देना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सीईओ श्री एस आलोक ने जन चौपाल में सुनी आम जनों की समस्याएं

Tue Jun 10 , 2025
अधिकारियों को शीघ्र निराकरण के दिए निर्देश महासमुंद, 10 जून 2025/ कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह के निर्देशानुसार जिला पंचायत सीईओ श्री एस. आलोक ने आज मंगलवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित जन चौपाल में जिले के विभिन्न स्थानों से आए नागरिकों की समस्याएं एवं शिकायतें सुनी। उन्होंने […]

You May Like

advertisement