महानगर कांग्रेस कमेटी की ओर से संगठन सृजन अभियान के तहत कांग्रेस के घर- घर झंडा लगाओ अभियान की हुई शुरुआत

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : महानगर कांग्रेस कमेटी की ओर से आज महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दिनेश दद्दा एडवोकेट के नेतृत्व में संगठन सृजन अभियान के तहत शुरू किए जा रहे एक और अभियान घर-घर झंडा लगाओ अभियान की शुरुआत वार्ड नंबर 68 के छोटी बमनपुरी मोहल्ले में रहने वाली कांग्रेस नेत्री बीना जायसवाल के घर पर कांग्रेस का झंडा लगाकर महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दिनेश दद्दा एडवोकेट ने इस अभियान की शुरुआत करी । तथा महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दिनेश दत्त एडवोकेट के नेतृत्व में कांग्रेस जन वार्ड नंबर 56 के मोहल्ला कुंवरपुर स्थित कांग्रेसी नेता आर बी सिंह प्रजापति के निवास पर पहुंचे और वहां पर कांग्रेस का झंडा लगाया । जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलैनी ने कहा घर-घर झंडा लगाओ अभियान एक बहुत ही महत्वपूर्ण अभियान है जिसके माध्यम से हम अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचेंगे उनकी बात को सुनेंगे और कांग्रेस की विचारधारा से उनको अवगत कराएंगे ।
महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दिनेश दद्दा एडवोकेट ने कहा कि कांग्रेस पार्टी संगठन के पदाधिकारी ,कार्यकर्ता प्रतिदिन अलग-अलग जगह पर अलग-अलग वार्डों में जाकर कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारीयो और कांग्रेस की विचारधारा में आस्था रखने वाले लोगों के घर पर जाकर कांग्रेस पार्टी का झंडा लगाएंगे जिसकी शुरुआत आज कर दी गई है इस महत्वपूर्ण अभियान के लिए महानगर कांग्रेस कमेटी की ओर से एक कमेटी का भी गठन किया गया है जो लोगों के अंदर उत्साह जागने का काम करेगी और माननीय राहुल गांधी जी के विचारों और संदेशों का प्रचार प्रसार करेगी ।
अपने विचार व्यक्त करते हुए प्रदेश प्रवक्ता, बदायूं कोऑर्डिनेटर गुरु जी डॉ के० बी० त्रिपाठी ने कहा संगठन सर्जन अभियान के तहत कई बिंदु पर कार्य किया जा रहा है जिसमें घर-घर झंडा लगाओ अभियान एक बहुत ही महत्वपूर्ण अभियान है जिसके माध्यम से अधिक से अधिक लोगों तक पहुंच जाएगा और कांग्रेस की विचारधारा के साथ-साथ लोगों को कांग्रेस पार्टी के इतिहास से भी अवगत कराया जाएगा क्योंकि नौजवान लोग कांग्रेस के अतीत और इतिहास को पूरी तरह से नहीं जानते हैं इसीलिए पार्टी में सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों तक खास तौर से युवाओं तक कांग्रेस के इतिहास को पहुचाने का प्रयास किया है।उपस्थित कांग्रेस जनों में पूर्व शहर विधानसभा प्रत्याशी कृष्णकांत शर्मा, पूर्व एम एल सी शिक्षक प्रत्याशी डॉ मेहंदी हसन ,जिया उर रहमान, रमेश चंद्र श्रीवास्तव, आर बी सिंह प्रजापति, प्रवीण मिश्रा, बीना जायसवाल, धीरज दीक्षित, प्रवीण उपाध्याय , मोबीन कुरैशी, निधि शर्मा, दीपिका रस्तोगी ,योगेश जायसवाल, रमेश साहू, नागेश दुबे ,अनिल रस्तोगी, कैलाश चंद्र सक्सेना ,विनोद उपाध्याय, नजमी खान जोया सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित है ।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कट्टरपंथी संगठन ‘हैदरी दल’ के दो सदस्य गिरफ्तार, ईद पर गांधी उद्यान में महिलाओं से की अभद्रता, वीडियो बनाकर फैलाई नफरत

Wed Jun 11 , 2025
कट्टरपंथी संगठन ‘हैदरी दल’ के दो सदस्य गिरफ्तार, ईद पर गांधी उद्यान में महिलाओं से की अभद्रता, वीडियो बनाकर फैलाई नफरत दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : ईद के दिन गांधी उद्यान में महिलाओं के साथ अभद्रता कर धार्मिक उन्माद फैलाने की कोशिश में शामिल कट्टरपंथी अब संगठन ‘हैदरी दल’ […]

You May Like

advertisement