हरियाणा विस अध्यक्ष कल्याण और लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला के बीच शहरी स्थानीय निकायों के राष्ट्रीय सम्मेलन पर चर्चा

हरियाणा विस अध्यक्ष कल्याण और लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला के बीच शहरी स्थानीय निकायों के राष्ट्रीय सम्मेलन पर चर्चा।

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक

सम्मेलन की तारीख तय, 3 और 4 जुलाई को गुरुग्राम में होगा आयोजन।

नई दिल्ली, 11 जून :
हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने नई दिल्ली में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के साथ आधिकारिक बैठक की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच गुरुग्राम में होने वाले शहरी स्थानीय निकायों के राष्ट्रीय सम्मेलन के सफल आयोजन को लेकर चर्चा हुई।
बैठक में यह तय हुआ कि शहरी स्थानीय निकायों के राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन आगामी 3 और 4 जुलाई को गुरुग्राम में किया जाएगा। इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय आयोजन की मेजबानी हरियाणा विधानसभा करेगी। विस अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने हरियाणा विधानसभा की ओर से मेजबानी का अवसर प्रदान करने के लिए लोकसभा अध्यक्ष का आभार व्यक्त किया।
कल्याण ने कहा कि इस सम्मेलन में देशभर से शहरी स्थानीय निकायों से जुड़े जनप्रतिनिधि, विशेषज्ञ और नीति निर्माता भाग लेंगे। यह सम्मेलन शहरी विकास, स्थानीय स्वशासन और नागरिक सेवाओं के सशक्तिकरण पर केंद्रित होगा।
गौरतलब है कि हरियाणा विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण शहरी स्थानीय निकायों के राष्ट्रीय सम्मेलन को कामयाब बनाने के लिए बड़े स्तर पर तैयारी कर रहे हैं। इस सिलसिले में उन्होंने बीते सोमवार को विधान सभा सचिवालय में प्रदेश सरकार और हरियाणा विधान सभा के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर प्रत्येक व्यवस्था पर विस्तार से चर्चा की थी। इस बैठक में शहरी स्थानीय निकाय विभाग के आयुक्त एवं सचिव विकास गुप्ता, अतिरिक्त निदेशक वाई. एस. गुप्ता, सूचना, जनसंपर्क, कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग के महानिदेशक के.एम. पांडुरंग समेत अनेक वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे थे। इससे पूर्व 5 जून को गुरुग्राम में इस सम्मेलन की तैयारियां को लेकर बैठक की गई थी। इस बैठक में सम्मेलन की व्यवस्था को लेकर बारीकी से चर्चा की गई थी। प्रत्येक व्यवस्था के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किए जा रहे हैं।
नई दिल्ली में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के साथ शहरी स्थानीय निकायों के राष्ट्रीय सम्मेलन को लेकर चर्चा करते हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

वृन्दावन में 19 जून को धूमधाम से निकलेगी भगवान परशुराम शोभायात्रा

Wed Jun 11 , 2025
वृन्दावन में 19 जून को धूमधाम से निकलेगी भगवान परशुराम शोभायात्रा सेंट्रल डेस्क संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक दूरभाष – 9416191877 पूर्व पालिकाध्यक्ष श्रीमती पुष्पा शर्मा व शोभायात्रा के मुख्य संयोजक आशीष गौतम ने किया आमंत्रण पत्र का विमोचन। वृन्दावन : भगवान श्रीपरशुराम शोभायात्रा समिति के तत्वावधान में आगामी […]

You May Like

advertisement