भाजपा सम्मेलन में महिला नेत्री का विस्फोट: नेताओं पर लगाया शोषण का आरोप,बोलीं– कहो तो नेताओं के नाम खोल दूं

भाजपा सम्मेलन में महिला नेत्री का विस्फोट: नेताओं पर लगाया शोषण का आरोप,बोलीं– कहो तो नेताओं के नाम खोल दूं!

आजमगढ़। जिले में भाजपा के लिए जहां राजनीतिक माहौल अनुकूल नहीं बन पा रहा, वहीं अंदरूनी गुटबाजी ने पार्टी की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। हरिऔध कला केंद्र में हुए आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान कार्यक्रम के दौरान प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी के सामने ही महिलाओं ने पार्टी नेताओं के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। महिला नेत्री ने कहा कि कहो तो नाम बताऊं, कौन महिला पदाधिकारियों का शोषण करता है। महिला नेत्री को प्रदेश अध्यक्ष शांत कराते नजर आते है, वही कार्यक्रम का संचालन कर रही महिला भी शांत रहने के लिए कहती है।

बताया जा रहा है कि शहर कोतवाली क्षेत्र के कुर्मीटोला निवासी अनीता सिंह, जो इस समय नगर महामंत्री महिला मोर्चा के पद पर कार्यरत हैं, ने पार्टी नेताओं पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने बताया कि 7 जनवरी को उन्हें फोन कर बताया गया कि उन्हें मेन बॉडी का अध्यक्ष बनाया गया है। जिला कार्यालय बुलाया गया और वहां से सर्किट हाउस ले जाकर करीब चार घंटे तक बैठाया गया।

अनीता के अनुसार, उस दौरान उनका फूल-माला पहनाकर स्वागत किया गया, शॉल देकर सम्मानित किया गया, लेकिन चार घंटे बाद अचानक सूची को फर्जी घोषित कर दिया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि जब उन्होंने आपत्ति जताई तो स्थानीय नेताओं ने उन्हें बंद कमरे में बैठाकर आश्वासन दिया, लेकिन किसी ने उनकी बात नहीं सुनी।

अनीता सिंह ने कहा कि आज प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने भी उनकी शिकायत नहीं सुनी। उन्होंने मिलने का आश्वासन दिया, लेकिन बिना मुलाकात किए ही चले गए। यह भी आरोप लगाया कि भाजपा के कुछ नेता घूस लेकर पदों का बंटवारा करते हैं और पार्टी की साख पर बट्टा लगा रहे हैं।

बताया जा रहा है कि हाल के महीनों में जिले में भाजपा की छवि लगातार विवादों में है। कुछ दिन पहले ही युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं पर कोतवाली क्षेत्र में गुंडागर्दी का आरोप लगा था। वहीं, जिलाध्यक्ष के कार्यभार संभालने के दस माह बाद भी संगठन में पदों की सूची अधूरी है। और बीती रात रोड जाम कर प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत करने पर खुद प्रदेश अध्यक्ष नाराज हो गए थे और जमकर क्लास भी लगाई थी।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कमिश्नर ने अधिकारियों के साथ किया मेला ककोड़ा स्थल का निरीक्षण

Fri Oct 31 , 2025
कमिश्नर ने अधिकारियों के साथ किया मेला ककोड़ा स्थल का निरीक्षणबदायूं 30 अक्टूबर। कृष्ण हरी शर्मा जिला संवाददाता बीबी न्यूज़ बदायूं। मण्डलायुक्त बरेली मंडल बरेली भूपेंद्र एस चौधरी ने गुरुवार को जनपद के प्रसिद्ध मेला ककोड़ा स्थल का निरीक्षण कर वहां की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया व संबंधित अधिकारियों […]

You May Like

advertisement