श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा की नूंह जिला इकाई की जल्द होगी घोषणा : डॉ. इन्दु बंसल

श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा की नूंह जिला इकाई की जल्द होगी घोषणा : डॉ. इन्दु बंसल

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक

वरिष्ठ पत्रकार मनोनीत जिला अध्यक्ष नरेश महेन्दिरत्ता को मिली जिला कार्यकारिणी गठन की जिम्मेदारी।

नूंह 12 जून : श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा का कारवां दिन प्रतिदिन बढ़ रहा है जिला कार्यकारिणीयों के गठन की कड़ी में जल्द ही हरियाणा के बाकी बचे सभी जिलों में संघ की इकाइयों का गठन कर दिया जाएगा।
उक्त जानकारी देते हुए श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा की संस्थापक व प्रदेशाध्यक्ष डॉ. इन्दु बंसल ने बताया कि जून व आगामी जुलाई, अगस्त के महीनों में श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा की लगभग सभी जिलों में जिला इकाइयों का गठन कर दिया जाएगा।
डॉ. बंसल ने बताया कि श्रमजीवी पत्रकार संघ की पत्रकार हितैषी नीतियों के चलते हरियाणा के पत्रकारों में संघ से जुड़ने को लेकर काफ़ी उत्साह है।
जिस के चलते आज नूंह जिले में पत्रकारों की एक अहम बैठक का आयोजन संघ के प्रदेश प्रवक्ता नवीन बंसल की मौजूदगी में तावडू में आयोजित हुई।
इस बैठक में उपस्थित पत्रकारों के अनुमोदन पर वरिष्ठ पत्रकार नरेश महेन्दिरत्ता को संघ में शामिल कर नूंह जिला इकाई का जिला अध्यक्ष मनोनीत किया गया व साथ ही नूंह जिला इकाई के गठन के लिये अधिकृत किया गया है।
नरेश महेन्दिरत्ता संघ की नूंह जिला इकाई के नव मनोनित संरक्षक वरिष्ठ पत्रकार आदर्श गर्ग व वेद अदलखा व अन्य पत्रकारों के सहयोग से जल्द ही नूंह जिला इकाई का गठन कर संघ को सूचित करेंगे व जल्द ही नूंह में श्रमजीवी पत्रकार संघ से जुड़े पत्रकारों की एक अहम बैठक का आयोजन भी करेंगे।
डॉ. बंसल ने कहा कि इस बैठक में नूंह जिला इकाई की नियुक्ति व घोषणा की जाएगी।
बैठक में मुख्य रूप से नव मनोनीत जिला अध्यक्ष नरेश महेन्दिरत्ता, नव मनोनित जिला संरक्षक वरिष्ठ पत्रकार आदर्श गर्ग व वेद अदलखा के साथ साथ पत्रकार श्याम सुंदर सोनी,वैभव गर्ग,सोनू वर्मा,राकेश वर्मा,अभय सिंह सैनी,दिनेश कुमार, रमेश शर्मा, एडवोकेट मुकेश मक्कड़ व पटौदी जिला इकाई के अध्यक्ष नरेश शर्मा व हंस राज यादव के साथ अनेकों पत्रकार उपस्थित थे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

संवाद से राजस्व प्राप्ति थीम पर कैम्प आयोजित कर व्यापारियों तथा अधिवक्ताओं को किया पंजीयन हेतु प्रेरित

Fri Jun 13 , 2025
संवाद से राजस्व प्राप्ति थीम पर कैम्प आयोजित कर व्यापारियों तथा अधिवक्ताओं को किया पंजीयन हेतु प्रेरितबदायूँ: 12 जून। कृष्ण हरी शर्मा जिला संवाददाता बीबी न्यूज़ बदायूं। राजमहल गार्डन बदायॅूं में राज्य कर विभाग बदायॅूं द्वारा गुरुवार को पंजीयन जागरूकता अभियान चलाते हुए पंजीयन कैम्प आयोजित किया गया। कैम्प में […]

You May Like

advertisement