कौशल विकास योजनांतर्गत 16 जून से 02 जुलाई तक जिले में आयोजित होंगे कौशल शिविरजिला परियोजना लाइवलीहुड कॉलेज कोरिया करेगा शिविरों का संचालन

कोरिया, 13 जून 2025। जिला कलेक्टर श्रीमती चंदन त्रिपाठी के निर्देशानुसार, जिला परियोजना लाइवलीहुड कॉलेज, कोरिया द्वारा वित्तीय वर्ष 2025-26 में मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना एवं प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के अंतर्गत जिले के बेरोजगार युवक-युवतियों को कौशल प्रशिक्षण प्रदान करने हेतु प्रचार-प्रसार शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।

यह शिविर 16 जून से 02 जुलाई 2025 तक जिले के चिन्हित ग्रामों एवं नगरीय निकायों में आयोजित किए जाएंगे। शिविरों का उद्देश्य कौशल प्रशिक्षण के लिए पात्र एवं इच्छुक युवाओं की पहचान कर उन्हें योजना की जानकारी देना तथा प्रशिक्षण हेतु पंजीयन कराना है। प्रशिक्षण हेतु इच्छुक युवक-युवतियों को शिविर स्थल पर पहुँच कर फार्म भरने एवं जानकारी प्राप्त करने हेतु आमंत्रित किया गया है।

शिविरों के सफल संचालन हेतु
विकासखंड स्तर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। शिक्षा अधिकारी को सहायक नोडल अधिकारी, संकुल शैक्षिक समन्वयक को ग्राम समन्वय का दायित्व सौंपा गया है।.ग्राम पंचायत सचिव, रोजगार सहायक, मेट एवं आवास मित्र को फार्म वितरण एवं संकलन की जिम्मेदारी दी गई है।

 ग्रामीण क्षेत्र में शिविर 16 जून को छिंदिया (बैकुण्ठपुर), बंजारीडांड (पोड़ी बचरा), लटमा (सोनहत), 17 जून को कटोरा, सोंस, घुघरा (सोनहत), 18 जून को गिरजापुर, तोलगा, अकलासरई (सोनहत), 19 जून को फूनपुर, अमका, बंशीपुर (सोनहत), 20 जून को खरवत, पोड़ी, रामगढ़ (सोनहत), 23 जून को तलवापारा, सोनहत, 24 जून को सलका, कैलाशपुर, 25 जून को सरईगहना, 26 जून को बरपारा, 27 जून को बुडार, 30 जून को सरभोका, 01 जुलाई को चम्पाझर, 02 जुलाई को भांडी इसी तरह नगरीय क्षेत्र में 26 जून को नगरपालिका शिवपुर-चरचा, 27 जून को नगर पालिका बैकुण्ठपुर और 30 जून को नगर पंचायत पटना में सुबह 11 बजे से अपराह्न 4 बजे तक  शिविर का आयोजन किया जाएगा।

इन शिविरों के माध्यम से जिले के युवाओं को रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण प्रदान कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने का लक्ष्य रखा गया है। इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित तिथि एवं समय पर शिविर स्थल में उपस्थित होकर योजना का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। अधिक जानकारी हेतु कार्यालयीन दिवस, समय पर जिला परियोजना लाइवलीहुड कॉलेज, कोरिया में सम्पर्क कर सकते हैं।

V V News Vaashvara

जितेंद्र पटेल छत्तीसगढ़ में रहने वाले एक सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे VV News Vaashvara के प्रशानिक सम्पादक हैं, जहां वे निष्पक्ष और जनहित पत्रकारिता को बढ़ावा देते हैं। पुलिस परिवार कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में, वे पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों की समस्याओं को उजागर कर समाधान के लिए सरकार तक पहुंचाते हैं, साथ ही उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक सुरक्षा के लिए कई कार्यक्रम चलाते हैं। सूचना का अधिकार के प्रदेश सचिव के रूप में, जितेंद्र पटेल पारदर्शिता और जवाबदेही की दिशा में काम करते हैं, जिससे आम नागरिकों को सरकारी योजनाओं और अधिकारों की जानकारी मिल सके। वे समाज में जागरूकता फैलाने, भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने और जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए लगातार सक्रिय रहते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाना और हर वर्ग की आवाज को मंच देना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

परशुराम शोभायात्रा की स्वर्णिम स्मारिका का किया विमोचन

Fri Jun 13 , 2025
सेंट्रल डेस्क संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक दूरभाष – 9416191877 वृंदावन : श्री परशुराम शोभायात्रा समिति के तत्वावधान में 19 जून 2025 को नगर में निकलने वाली भगवान परशुराम शोभायात्रा की स्वर्णिम स्मारिका का विमोचन शुक्रवार को किया गया। विमोचन करते मथुरा-वृंदावन के विधायक हुए श्रीकांत शर्मा ने कहा […]

You May Like

advertisement