सरकार को उत्सव मनाने की बजाए बिगड़ती कानून व्यवस्था की ओर देना चाहिए ध्यान : अशोक अरोड़ा

सरकार को उत्सव मनाने की बजाए बिगड़ती कानून व्यवस्था की ओर देना चाहिए ध्यान : अशोक अरोड़ा

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक

बोले, प्रदेश मे गुंडों के हौंसले बुलंद, प्रतिदिन हो रही हैं हत्या व लूट की घटनाएं।

कुरुक्षेत्र, 14 जून : थानेसर विधायक एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक अरोड़ा ने गत रात्रि शाहबाद में शराब ठेकेदार की गुंडों द्वारा सरेआम गोली मारकर हत्या किए जाने पर दुख प्रकट करते हुए कहा कि आज प्रदेश में कानून व्यवस्था का दीवाला पिट चुका है। प्रतिदिन प्रदेश में लूट, हत्या, चोरी, डकैती, छीना-झपटी होना आम बात हो गई है। अरोड़ा अपने निवास स्थान पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इस अवसर पर उनके साथ मनु जैन तथा कांग्रेस नेता सौरभ गर्ग भी मौजूद रहे।
विधायक अरोड़ा ने कहा कि आज प्रदेश में व्यापारियों से फिरौती मांगी जा रही है। आईलेट्स सैंटरों पर गोलियां दागी जा रही है। गुंडो के हौंसले बुलंद है, जो व्यापारी फिरौती नहीं देता उसकी हत्या कर दी जाती है। जिस पुलिस को लोगों की सुरक्षा करनी चाहिए वह वीआईपी सुरक्षा में लगी रहती है। सरकार उत्सव मनाने में लगी हुई है, जनता परेशान है। उत्सव मनाने में निर्धारित रूट से हटाकर सरकारी बसों का इस्तेमाल किया जाता है, जिससे जनता को भारी परेशानी होती है। पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा ने प्रदेश सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि सरकार को उत्सव मनाने की बजाय प्रदेश की बिगड़ी कानून व्यवस्था की ओर विशेष ध्यान देना चाहिए। जनता के जान-माल की रक्षा करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश की बिगड़ती कानून व्यवस्था के कारण कोई भी निवेशक हरियाणा में निवेश करने नहीं आ रहा है। जिससे पहले से बढ़ रही बेरोजगारी और अधिक बढ़ेगी। सरकार को इस ओर भी विशेष ध्यान देना चाहिए। बिगडती कानून व्यवस्था पर चिंता व्यक्त करते हुए उन्होने कहा कि प्रदेश मे कानून व्यवस्था का यह हाल है कि यमुनानगर में गुंडों के डर के मारे लगभग 90 प्रतिशत शराब के ठेकों की नीलामी के लिए कोई आगे नहीं आया। जिससे सरकार को भारी राजस्व का नुकसान उठाना पड़ रहा है।
पत्रकारों से बात करते थानेसर विधायक एवं पूर्व मँत्री अशोक अरोड़ा।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

गर्मी के पीक ऑवर्स में बरतें खास सावधानियां : नेहा सिंह

Sat Jun 14 , 2025
गर्मी के पीक ऑवर्स में बरतें खास सावधानियां : नेहा सिंह वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक लोगों से भीषण गर्मी के बीच सुरक्षित रहने का किया आग्रह। कुरुक्षेत्र, 14 जून : उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि हरियाणा सरकार ने भीषण गर्मी की स्थिति के बीच लोगों से सतर्क रहने और […]

You May Like

Breaking News

advertisement