विकसित भारत के लिए जनसंख्या नियंत्रण कानून और लोकसभा व विधानसभा चुनाव एक साथ संपन्न कराने की उठी मांग

विकसित भारत के लिए जनसंख्या नियंत्रण कानून और लोकसभा व विधानसभा चुनाव एक साथ संपन्न कराने की उठी मांग

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : राष्ट्रीय भ्रष्टाचार दमन परिषद का विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन, पाठकपुर स्थित विद्यालय में आयोजित किया गया। सम्मेलन का प्रारंभ भारत माता के चित्र पर दीप प्रज्वलित करके, संस्था के यशस्वी राष्ट्रीय अध्यक्ष के०के० मिश्रा, शीशपाल सिंह एवं अनिल शर्मा ने किया।
सम्मेलन को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष के० के० मिश्रा ने कहा कि भ्रष्टाचार एवं आतंकवाद दोनों ही भारत के विकास में बाधक हैं, जिसका देशवासियों को एकजुट होकर मुकाबला करना होगा।साथ ही अनैतिकतापूर्ण कार्यों के माध्यम से अधिक धन अर्जित करने वाले भ्रष्टाचारी लोगों की सतत् जांच होनी चाहिए तथा सरकारी योजनाओं का पूरा लाभ समाज के निम्न वर्ग तक पहुंचाने के लिए बिचौलियों पर अंकुश लगाना चाहिए।
विशिष्ट अतिथि शीशपाल सिंह ने भारत की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए, आतंकवाद को नियंत्रित करने पर बल दिया। पड़ोसी देश ने भारत में आतंकवाद फैलाकर, हमारे देश को अस्थिर बनाने का प्रयास किया है इसलिए उसको मुंहतोड़ जवाब देने की आवश्यकता है।
प्रदेश अध्यक्ष अनिल शर्मा ने कहा कि भारत विश्व में जनसंख्या की दृष्टि से दूसरा बड़ा देश है, जबकि यहां के युवाओं की शक्ति व कार्यकुशलता से विश्व के अधिकतर देशों को लाभ मिल रहा है। बदलते समय के अनुसार भारतीय छात्रों को, निर्माण एवं अनुसंधान की दिशा में तकनीकी शिक्षा प्रदान की जानी चाहिए जिससे भारत को और भी सशक्त बनाया जा सके।
पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष बृजेश यादव ने कहा कि सरकारी नौकरियों में आवेदन शुल्क समाप्त किया जाना चाहिए जिससे गरीब से गरीब व्यक्ति को भी सेवा करने का अवसर प्राप्त हो सके।
कार्यक्रम संयोजक मोहम्मद बिलाल ने कहा कि पूरे देश में सभी बोर्डों के स्कूल-कॉलेजों में एक जैसा पाठ्यक्रम ही लागू होना चाहिए तथा फीस में भी समानता होनी चाहिए।भारत के समुचित विकास के लिए, शीघ्र ही जनसंख्या नियंत्रण कानून को लागू किया जाना चाहिए।कार्यकर्ता सम्मेलन में आयोजक मंडल द्वारा, राष्ट्रीय कार्यकारिणी एवं प्रदेश कार्यकारिणी के आमंत्रित पदाधिकारियों का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया गया तथा राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम को सम्पन्न किया गया।
इस अवसर पर रामप्रकाश शर्मा, बृजेश यादव, योगेश मिश्रा, नरेश बहादुर, मो० उस्मान, सुरेंद्र शर्मा, सत्यपाल यादव, मलखान शर्मा, तेजपाल यादव, राष्ट्र यादव, डी०पी० शर्मा, सुरेंद्र गौतम, राजेश दिवाकर, योगेश कश्यप, सुबहान कुरैशी, मोहम्मद अली, हाशिम अली, होराम सिंह, एस०वी० दीवाना, गौरव यादव, अतुल कुमार शर्मा, देवेंद्र यादव, बी०एल० शर्मा, करन सिंह, राकेश वार्ष्णेय, राजकुमार, मो० फैसल, नफीसा बेगम, सतीश शर्मा, अमित गौतम,राजकुमार गौतम, फुरकान, कौशल शर्मा, आदि मौजूद रहे।
कार्यक्रम का संचालन ज्ञानप्रकाश उपाध्याय ने किया।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अब समझ आया , वो तीर असल मिसाइल थे

Mon Jun 16 , 2025
अब समझ आया , वो तीर असल मिसाइल थे दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : बचपन में जब हम रामायण और महाभारत जैसे धारावाहिक देखते थे, तो युद्ध के दृश्य मन को रोमांच से भर देते थे। रंग-बिरंगे तीर, एक-दूसरे से टकराते हुए… रथों का टूटना, धनुषों का कटना, और […]

You May Like

Breaking News

advertisement