कौशल प्रशिक्षण हेतु 30 जून तक आवेदन आमंत्रित

कोण्डागांव, 19 जून 2025/ जिला परियोजना लाईवलीहुड कॉलेज सोसायटी द्वारा मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना अंतर्गत संचालित मेशन जनरल (राजमिस्त्री), शटरिंग कारपेंटर, फोर-व्हीलर, इलेक्ट्रीशियन, सोलार पेनल इंस्टालेशन टेक्निशियन, एम्रजेन्सी मेडिकल टेक्निशियन एवं रिटेल कोर्सों में 30 जून 2025 तक कौशल प्रशिक्षण प्राप्त करने हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। आवेदन 14 वर्ष से 45 वर्ष तक के हितग्राहियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
कौशल प्रशिक्षण प्राप्त करने हेतु इच्छुक युवक-युवतियाँ कार्यालय जिला परियोजना लाईवलीहुड कॉलेज सोसायटी, खुटडोबरा रोड़ डोंगरी पारा में आकर आवेदन कर सकते हैं।

V V News Vaashvara

जितेंद्र पटेल छत्तीसगढ़ में रहने वाले एक सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे VV News Vaashvara के प्रशानिक सम्पादक हैं, जहां वे निष्पक्ष और जनहित पत्रकारिता को बढ़ावा देते हैं। पुलिस परिवार कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में, वे पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों की समस्याओं को उजागर कर समाधान के लिए सरकार तक पहुंचाते हैं, साथ ही उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक सुरक्षा के लिए कई कार्यक्रम चलाते हैं। सूचना का अधिकार के प्रदेश सचिव के रूप में, जितेंद्र पटेल पारदर्शिता और जवाबदेही की दिशा में काम करते हैं, जिससे आम नागरिकों को सरकारी योजनाओं और अधिकारों की जानकारी मिल सके। वे समाज में जागरूकता फैलाने, भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने और जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए लगातार सक्रिय रहते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाना और हर वर्ग की आवाज को मंच देना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

खुद के आशियाने में परिवार के साथ हंसी-खुशी जीवन व्यतीत कर रहा फुलेश्वर कमार

Thu Jun 19 , 2025
प्रधानमंत्री जनमन योजना से फुलेश्वर के पक्के मकान का सपना हुआ सच धमतरी, 19 जून 2025/ विशेष पिछड़ी जनजाति वर्ग के लोगों के लिए प्रधानमंत्री जनमन योजना वरदान साबित हो रहा है। इस योजना से शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ धमतरी जिले के कमार समुदाय के लोगों को सीधा-सीधा […]

You May Like

Breaking News

advertisement