डीएम ने की सोत नदी के पुनरुद्धार व जीर्णाेद्धार के कार्यों की समीक्षा

डीएम ने की सोत नदी के पुनरुद्धार व जीर्णाेद्धार के कार्यों की समीक्षा
बदायूँ: 19 जून। कृष्ण हरी शर्मा जिला संवाददाता बीबी न्यूज़ बदायूं। जिलाधिकारी अवनीश राय ने गुरुवार को सोत नदी के जीर्णाेद्धार व पुनरुद्धार के कार्यों की समीक्षा करते हुए बताया कि मा0 मुख्यमंत्री द्वारा गत दिनों की गई वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में अधिकारियों को एक जनपद एक नदी को चिन्हित कर उस पर कार्य करने के निर्देश दिए गए थे, इसी क्रम में जनपद बदायूं में सोत नदी के जीर्णाेद्धार व पुनरुद्धार को लक्ष्य मानकर कार्य कराया जाना है उन्होंने विभागीय अधिकारियों को योजनाबद्ध तरीके से कार्यों को पूर्ण करने के निर्देश दिए।
गुरुवार को कलेक्ट्रेट स्थित अटल बिहारी वाजेपयी सभागार में आहूत बैठक में जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद में नदी की कुल लम्बाई 177 कि0मी0 है। नदी के किनारे स्थित 11 ब्लॉकों के 94 ग्राम हैं। नदी जनपद की सहसवान तहसील के अलावा बाकी समस्त तहसीलों से गुजरती है। उन्होंने बताया कि इसके अतिरिक्त दो नगर पंचायतें भी सोत नदी के किनारे पर हैं। उन्हांेने मनरेगा आदि मदों से कार्य कराने तथा परस्पर विभागीय समन्वय से कार्य करने के निर्देेश दिए।
उन्होंने समस्त सम्बंधित उपजिलाधिकारियों, जिला पंचायत राज अधिकारी, सम्बंधित खण्ड विकास अधिकारी व अधिशासी अधिकारी नगर पंचायतांे आदि अधिकारियों को योजनाबद्ध तरीके से परस्पर समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।
मुख्य विकास अधिकारी केशव कुमार ने बताया कि सोत नदी जनपद बिजनौर से प्रारंभ होकर जनपद अमरोहा, सम्भल होते हुए जनपद बदायूँ में तहसील बिसौली के ग्राम बझेड़ा से प्रवेश करती है तथा ब्लॉक उसावां के ग्राम नौली फतुआबाद पर सोतनदी का जनपद बदायूँ में अंतिम छोर है। इसके बाद जनपद शाहजहांपुर में सोतनदी रामगंगा नदी में मिल जाती है।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी केशव कुमार, अपर जिलाधिकारी प्रशासन अरुण कुमार सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।
—–बी बी न्यूज़ बदायूं —

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन का अंर्तप्रदेशीय सम्मेलन आगामी 29 जून को अयोध्या में

Fri Jun 20 , 2025
ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन का अंर्तप्रदेशीय सम्मेलन आगामी 29 जून को अयोध्या में वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक दिल्ली.19 जून : ग्रापए के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवी प्रसाद गुप्ता जी के सूचनानुसार ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश की अयोध्याधाम जिला इकाई के जिलाध्यक्ष देव बक्श वर्मा द्वारा प्रति वर्ष की भांति सम्मेलन आयोजित […]

You May Like

Breaking News

advertisement