योग आरोग्य का वरदान : प्रोफेसर दिनेश कुमार

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक

श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर भव्य आयोजन।
बीएससी योग एंड स्प्रिचुअल साइंस के विद्यार्थियों ने कठिन योगासनों से किया हैरत।

पलवल : श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय में शनिवार को अंतराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। “एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग” थीम पर कुलपति प्रोफेसर दिनेश कुमार एवं कुलसचिव प्रोफेसर ज्योति राणा की उपस्थिति में शिक्षकों, अधिकारियों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों ने योग किया। इस दौरान संगीत दिवस के उपलक्ष्य में भी कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
कुलपति प्रोफेसर दिनेश कुमार ने मुख्यातिथि के रूप में दीप प्रज्ज्वलन से कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि योग मानव जीवन के लिए आरोग्य का वरदान है। योग हमें विशेष दिन ही नहीं प्रतिदिन अपने जीवन में धारण करना चाहिए। योग मनुष्य के शरीर के साथ उसकी आत्मा का योग है। कुलपति प्रोफसर दिनेश कुमार ने कहा कि योग विशेषज्ञ तैयार करने के उद्देश्य से श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय में बीएससी योग एवं स्प्रिचुअल साइंस शुरू किया गया है।
कार्यक्रम में बतौर विशिष्ट अतिथि पहुंची कुलसचिव प्रोफ़ेसर ज्योति राणा ने कहा कि मस्तिष्क और शरीर एक है। योग मन, वचन और कर्म का योग है। योग हमें शारीरिक और भौतिक रूप से यूनिवर्स से एक होना सिखाता है। योग जीवन है। जीने के लिए प्राणों की पूजा आवश्यक है। कुलसचिव प्रोफेसर ज्योति राणा ने कहा कि योग और संगीत एक दूसरे के पूरक हैं। स्किल फैकल्टी ऑफ़ एप्लाइड साइंस एंड ह्यूमैनिटी के डीन प्रोफ़ेसर आर एस राठौड़ ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की अवधारणा पर प्रकाश डालते हुए सभी का स्वागत किया।
बीएससी योग एवं स्प्रिचुअल साइंस के विद्यार्थियों ने कठिन योगासनों को सरलता से कर सबको दांतों तले उंगलियां दबाने पर विवश कर दिया। योग शिक्षक डॉ. सोहन लाल के निर्देशन में विद्यार्थियों ने योग क्रियाएं करवाई और उनका महत्व भी बताया। इसी दौरान संगीत दिवस के उपलक्ष्य में बंचारी फॉक आर्ट के विद्यार्थियों ने लोक वाद्यों की स्वर लहरियों से समां बांध दिया। संगीत शिक्षक डॉ. राजकुमार तेवतिया के निर्देशन में संगीत की प्रस्तुतियों का आयोजन हुआ। छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रोफेसर कुलवंत सिंह ने सभी का आभार ज्ञापित किया। डॉ. प्रीति ने मंच संचालन किया।
इस अवसर पर अकादमिक अधिष्ठाता प्रोफेसर सुरेश कुमार, डीन प्रोफ़ेसर आशीष श्रीवास्तव, संयुक्त निदेशक शिखा गुप्ता, जापानी भाषा की शिक्षक मीवा सासाकी, उप कुलसचिव डॉ. ललित शर्मा, सहायक कुलसचिव सोमबीर श्योराण, एनएसएस के संयोजक डॉ. नकुल, एसडीओ नरेश संधू, धीरज कंबोज, विशिष्ट कर्तव्य अधिकारी संजीव तायल, राजभाषा अधिकारी भूपेंद्र प्रताप सिंह सहित काफ़ी संख्या में शिक्षक, अधिकारी, कर्मचारी और विद्यार्थी समारोह का हिस्सा बने।
मंच पर प्राणायाम करते कुलपति प्रोफ़ेसर दिनेश कुमार व अन्य अधिकारी एवं योगासन प्रस्तुत करते विद्यार्थी।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

दीवानी न्यायालय व जिला कारागार में हुआ योग सत्र का आयोजन

Sun Jun 22 , 2025
दीवानी न्यायालय व जिला कारागार में हुआ योग सत्र का आयोजनबदायूँ: 21 जून। कृष्ण हरी शर्मा जिला संवाददाता वी वी न्यूज़ बदायूं(जिला अध्यक्ष अखिल भारतीय पत्रकार प्रेस क्लब बदायूं)मा0 राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुपालन में सुश्री रिन्कू, माननीय प्रभारी जनपद […]

You May Like

Breaking News

advertisement