जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने तहसील बहेड़ी में सम्पूर्ण समाधान दिवस पर सुनीं शिकायतें एवं किया वृक्षारोपण

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : अविनाश सिंह जिलाधिकारी बरेली एवं श्री अनुराग आर्य, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बरेली की उपस्थिति में तहसील बहेड़ी में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। समाधान दिवस के दौरान प्राप्त शिकायतों में से कई का मौके पर ही निस्तारण किया गया, जबकि शेष शिकायतों के समाधान हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिए गए।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने के लिए कहा कि शिकायतकर्ताओं को बार-बार तहसील या थाने के चक्कर न लगाने पड़े और उनकी समस्याओं का समयबद्ध व पारदर्शी ढंग से समाधान हो।समाधान दिवस के पश्चात, तहसील परिसर में एक वृक्षारोपण समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी श्री अविनाश सिंह और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री अनुराग आर्य ने स्वयं वृक्षारोपण किया तथा उपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों को पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पेड़ लगाने हेतु प्रेरित किया। इस अवसर पर विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे गए, जो पर्यावरण संतुलन और हरित बरेली के संकल्प को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बरेली ने कहा, “जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान हमारी प्राथमिकता है। साथ ही, पर्यावरण संरक्षण के लिए वृक्षारोपण जैसे प्रयासों को बढ़ावा देना हमारा दायित्व है।” वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने पुलिस और राजस्व विभाग के बीच समन्वय पर जोर देते हुए कहा कि जन शिकायतों के निस्तारण में गुणवत्ता और पारदर्शिता सुनिश्चित की जाएगी।
 इस अवसर पर उपजिलाधिकारी बहेड़ी, क्षेत्राधिकारी बहेड़ी एवं अन्य अधिकारी/ कर्मचारी उपस्थित रहें।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मानव सेवा क्लब ने लगाया योग शिविर

Sun Jun 22 , 2025
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर।मानव सेवा क्लब ने एक योग शिविर का आयोजन डी. डी. पुरम स्थित दीन दयाल उपाध्याय पार्क में आयोजित किया जिसमें सैकड़ों लोगों ने भाग लिया। शिविर में प्रकाश चंद्र और राजेश कुमार ने लोगों को कई तरह के उपयोगी आसन […]

You May Like

Breaking News

advertisement