खण्ड विकास अधिकारी एवं ए.डी.ओ. (पंचायत) भोजीपुरा को दी गई भावभीनी विदाई

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : भोजीपुरा,विकास खण्ड भोजीपुरा में एक भावुक एवं गरिमामयी कार्यक्रम के दौरान स्थानांतरित खण्ड विकास अधिकारी भोजीपुरा कमल कुमार श्रीवास्तव एवं सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) भोजीपुरा शशांक सक्सेना को विधिवत विदाई दी गई। उनके कार्यकाल व योगदान को स्मरणीय बनाते हुए विकास खण्ड परिवार द्वारा गुलदस्ता, शाल ओढ़ाकर, स्मृति चिन्ह व अन्य उपहार भेंट किए गए।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में ब्लॉक प्रमुख योगेश पटेल, जितेंद्र गंगवार (प्रांतीय मंत्री/ जिला अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश ग्राम पंचायत अधिकारी संघ), कमल कुमार (प्रांतीय प्रतिनिधि, ग्राम विकास अधिकारी संघ) एवं सर्वेश कुमार मौर्य (जिला उपाध्यक्ष- उoप्रo पंचायतीराज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ) मौजूद रहे।
कार्यक्रम में विकास खण्ड भोजीपुरा के समस्त अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से समस्त सहायक विकास अधिकारी, ग्राम पंचायत अधिकारी गण छत्रपाल गंगवार, रेखा रानी, शिखर गुप्ता और ग्राम विकास अधिकारीगण जितेंद्र कुमार, रवि प्रभाकर, रविंद्र राणा, अतुल सक्सेना, राजीव आनंद, विजय शर्मा एवं विकास खरे, वरिष्ठ कर्मचारी नेता सर्वेश मौर्य, महेश पटेल, संजय मौर्य, धर्मपाल सागर, ओमकार सिंह एवं हरस्वरूप आदि सम्मिलित रहे।
कार्यक्रम के अंत में नवनियुक्त खण्ड विकास अधिकारी आशीष पाल तथा नवागत सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) संजय दीक्षित का भी जोरदार स्वागत किया गया। उन्हें आगामी कार्यकाल हेतु शुभकामनाएं प्रदान की गईं।
यह आयोजन अधिकारियों की सेवाओं के प्रति आभार व सम्मान प्रकट करने के साथ-साथ विकास खण्ड भोजीपुरा की सौहार्दपूर्ण कार्य संस्कृति का परिचायक रहा।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड:त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की अधिसूचना जारी, 25 जून से नामांकन प्रक्रिया

Sun Jun 22 , 2025
उत्तराखंड:त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की अधिसूचना जारी, 25 जून से नामांकन प्रक्रिया, सागर मलिक आज से आचार संहिता लागू उत्तराखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने प्रेसवार्ता की। आयोग की ओर से आगामी चुनावों की विस्तृत जानकारी साझा की गई। आयोग ने बताया कि 19 जून को […]

You May Like

Breaking News

advertisement