अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर अग्रवाल सभा ने किया योगयोग जीवन जीने की कला है-उमानाथ अग्रवाल

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर श्री अग्रवाल सभा कल्याण सोसायटी रजि. के तत्वाधान में रविवार को पुरानी घी मण्डी, आलमगिरीगंज स्थित शांति कुटीर धर्मशाला में योग शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान योगाचार्य मीना सोधी ने अग्रबंधुओं को योग कराया, पदाधिकारियों ने योगाचार्य को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
अध्यक्ष उमानाथ अग्रवाल ने अपने सम्बोधन में कहा कि योग एक साधना है ये जीवन जीने की कला है कहते हैं कि भगवान शिव से इसकी उत्पत्ति हुई है या यू कहें कि जब से प्रकृति है तब से ही योग है। मात्र 21 दिन योग करने मात्र से शरीर की बीमारी समाप्त होने लगती है कहने का तात्पर्य यह है कि प्रत्येक आयुवर्ग के मनुष्य को अपनी शारीरिक क्षमता के अनुसार रोजाना योग करते रहना चाहिए। संरक्षक एड़. अजय कुमार अग्रवाल ने कहा कि नियमित योग करने से मानसिक तनाव कम होता है शरीर स्वस्थ रहता है। योग शिविर में सूर्य नमस्कार, शीर्षासन, मण्डूक आसान, ताडासन, पवनमुक्तासन, अनुलोम विलोम प्राणायाम आदि योगक्रियायें की गयी। इस अवसर पर शिविर संयोजक राजकुमार अग्रवाल (हाथरस वाले), महामंत्री एड दिनेश कुमार अग्रवाल, आलोक अग्रवाल, पंकज अग्रवाल, दिनेश अग्रवाल (जल निगम), मीडिया प्रभारी एड. हर्ष कुमार अग्रवाल, कमलेश अग्रवाल, सारिका अग्रवाल, प्रिया अग्रवाल, अनन्या अग्रवाल, डॉ. प्रियंका अग्रवाल, प्रदीप अग्रवाल (आयकर) समेत काफी संख्या में अग्रबंधु मौजूद रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

थाना फतेहगंज पश्चिमी पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर स्मैक तस्कर को किया गिरफ्तार,भेजा जेल

Mon Jun 23 , 2025
थाना फतेहगंज पश्चिमी पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर स्मैक तस्कर को किया गिरफ्तार,भेजा जेल दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : फतेहगंज पश्चिमी में रविवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने स्मैक तस्कर को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया।उसके पास से पुलिस ने 15 ग्राम स्मैक बरामद की है।जानकारी […]

You May Like

Breaking News

advertisement