जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर में किया गया योगाभ्यास

कोंडागांव, 23 जून 2025/ प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय कोण्डागांव में 21 जून 2025 को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के निर्देशानुसार एवं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव के अध्यक्ष श्री किरण चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में 2025 की थीम एक विश्व एक स्वास्थ्य के लिए योग के अवसर पर परिवार न्यायालय परिसर के प्रांगढ़ में आयोजित योगाभ्यास कार्यक्रम का शुभांरभ मॉ सस्स्वती की छायाचित्र पर दीप प्रज्वलित माननीय न्यायाधीश एवं अधिवक्ताओं के द्वारा किया गया।
योग दिवस के आयोजन का उद्देश्य न्यायालय से जुड़े अधिकारियों कर्मचारियों एवं अधिवक्ताओं में तनाव, मानसिक शांति एवं शारीरिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा। इस अवसर पर सभी उत्साहपूर्वक योगाभ्यास कार्यक्रम में शामिल हुए। न्यायाधीश श्री विक्रम प्रताप चन्द्रा द्वारा मानव जीवन में योग का महत्व बताते हुए योग के माध्यम से सभी को स्वस्थ जीवन की शुभकामनाएं दी। अधिवक्ता एवं योग प्रशिक्षक श्री लखन लाल पटेल एवं उनके योग साथियों द्वारा प्रातः 7.30 बजे से 9.00 बजे तक लगातार विभिन्न आसनों का अभ्यास कराया गया। इसके साथ ही योग प्रशिक्षकों द्वारा व्यायाम, आहार एवं आराम के महत्व को भी समझाया गया और योग को अपने जीवन की दिनचर्या का भाग बनाने के संबंध में जानकारी दी गई। योगाभ्यास कार्यक्रम के पश्चात पौष्टिक आहार का वितरण किया गया।
  इस अवसर पर कोंडागांव के जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश श्री विक्रम प्रताप चन्द्रा, जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश (एफ.टी.एस.सी. पॉक्सो) श्रीमती यशोदा नाग, नारायणपुर के जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश श्री हरेन्द्र सिंह नाग, कोंडागांव की मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्रीमती रेशमा बैरागी पटेल, न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी श्री शिव प्रकाश त्रिपाठी एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव की सचिव श्रीमती गायत्री साय तथा प्रशिक्षु न्यायिक अधिकारीगण अधिवक्तागण व कर्मचारीगण एवं पैरालीगल वालिंटिर्स उपस्थित रहे।9

V V News Vaashvara

जितेंद्र पटेल छत्तीसगढ़ में रहने वाले एक सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे VV News Vaashvara के प्रशानिक सम्पादक हैं, जहां वे निष्पक्ष और जनहित पत्रकारिता को बढ़ावा देते हैं। पुलिस परिवार कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में, वे पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों की समस्याओं को उजागर कर समाधान के लिए सरकार तक पहुंचाते हैं, साथ ही उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक सुरक्षा के लिए कई कार्यक्रम चलाते हैं। सूचना का अधिकार के प्रदेश सचिव के रूप में, जितेंद्र पटेल पारदर्शिता और जवाबदेही की दिशा में काम करते हैं, जिससे आम नागरिकों को सरकारी योजनाओं और अधिकारों की जानकारी मिल सके। वे समाज में जागरूकता फैलाने, भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने और जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए लगातार सक्रिय रहते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाना और हर वर्ग की आवाज को मंच देना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ईथेनॉल निर्माण हेतु कोण्डागांव में मक्का खरीदी प्रारंभ

Mon Jun 23 , 2025
कोण्डागांव, 20 जून 2025/ माँ दंतेश्वरी मक्का प्रसंस्करण एवं विपणन सहकारी समिति मर्यादित, कोण्डागांव द्वारा ईथेनॉल निर्माण के लिए मक्का खरीदी प्रारंभ कर दी गई है। शुक्रवार को खरीदी के पहले दिन 148 क्विंटल मक्के की खरीदी की गई। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों से प्राप्त आबंटन के आधार पर समिति को 25,000 […]

You May Like

advertisement