कौशल विकास में अग्रदूत की भूमिका निभाएगा श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक

कुलगुरु प्रोफेसर दिनेश कुमार ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के सम्मुख रखा कौशल विकास का खाका।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दी एसवीएसयू को सफलता के शीर्ष पर ले जाने की शुभकामनाएं।

पलवल : श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रोफेसर दिनेश कुमार ने चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के साथ मुलाकात की और कौशल विकास परियोजनाओं का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। देश और प्रदेश में स्किल इको सिस्टम का मॉडल प्रस्तुत करने के लिए मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय की सराहना की। उन्होंने कौशल विकास कार्यक्रम तैयार करने में श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय से अग्रदूत की भूमिका निभाने का आह्वान किया। औद्योगिक भागीदारों के साथ मिल कर कौशल विकास कार्यक्रम चलाने के श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय के मॉडल की भी मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रशंसा की और अन्य विश्वविद्यालयों को भी इसे अपनाने के लिए प्रेरित किया।
कुलगुरु प्रोफ़ेसर दिनेश कुमार ने आने वाले समय की कई परियोजनाओं का ब्यौरा प्रस्तुत किया और मुख्यमंत्री के सम्मुख पूरी कार्य योजना रखी। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने नव नियुक्त कुलगुरु प्रोफेसर दिनेश कुमार को नए दायित्व के लिए बधाई दी और देश के पहले राजकीय कौशल विश्वविद्यालय को सफलता के शीर्ष पर ले जाने की शुभकामनाएं दी। कुलगुरु प्रोफेसर दिनेश कुमार ने कहा कि श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय ने अतीत में उत्कृष्टता को सार्थक किया है और भविष्य में इसे और उच्चतम स्तर पर ले जाना हमारा लक्ष्य है। कुलगुरु प्रोफ़ेसर दिनेश कुमार ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को पुस्तक भेंट की और विश्वविद्यालय का प्रगति प्रतिवेदन भी प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय की कई परियोजनाएं मुख्यमंत्री जी के सम्मुख रखी गई हैं। उन्होंने शीघ्र क्रियान्वयन को हरी झंडी दी है। इनमें इनोवेटिव श्रेणी के देश के पहले स्किल स्कूल के पदों पर स्थायी नियुक्तियों से लेकर विश्वविद्यालय में सड़क निर्माण और अधूरे भवनों को पूर्ण करने सहित कई विषय सम्मिलित हैं।
कुलगुरु प्रोफ़ेसर दिनेश कुमार ने बताया कि बैठक में श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय में नए प्रोग्राम शुरू करने और प्रदेश के स्किल इकोसिस्टम को और अधिक व्यापक बनाने पर विचार-विमर्श किया गया। साथ ही मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी को इस सत्र में शुरू होने वाले नए प्रोग्राम की जानकारी भी दी। यह प्रोग्राम कौशल पर आधारित होने के साथ-साथ इंडस्ट्री की आवश्यकताओं की पूर्ति करेंगे। इस बैठक में कुलगुरु प्रोफ़ेसर दिनेश कुमार ने कौशल विकास के निमित्त अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का आभार ज्ञापित किया।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के साथ कौशल विकास कार्यक्रमों पर चर्चा करते एसवीएसयू के कुलगुरु प्रोफेसर दिनेश कुमार।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

दुर्घटना पीड़ितों के लिए "कैशलेस" उपचार : नीयत नेक, व्यवस्था बेकार

Tue Jun 24 , 2025
वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक हिसार, प्रस्तुति प्रियंका सौरभ : इस देश में जब कोई सड़क पर दुर्घटनाग्रस्त होता है, तो सबसे पहले यह नहीं पूछा जाता कि ज़ख्म कितना गहरा है – पहले यह पूछा जाता है कि “पहचान पत्र है ?”, “बीमा है ?”, “अस्पताल पंजीकृत है ?” और […]

You May Like

Breaking News

advertisement