जिला जल उपयोगिता समिति की बैठक आयोजित

खाद बीज की उपलब्धता, नहरों की मरम्मत एवं अंतिम छोर तक पानी पहुंचाने की हुई चर्चा

कलेक्टर ने जल संरक्षण एवं संवर्धन के प्रोत्साहन पर दिया जोर

जांजगीर-चांपा 25 जून 2025/ कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे की अध्यक्षता में खरीफ वर्ष 2025 के कार्यक्रम निर्धारण हेतु जिला जल उपयोगिता समिति की बैठक कलेक्टोरेट कार्यालय के सभाकक्ष में संपन्न हुई। बैठक में जांजगीर-चांपा विधायक श्री ब्यास कश्यप, पामगढ़ विधायक श्रीमती शेषराज हरबंश, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री गगन जयपुरिया, श्री राघवेन्द्र प्रताप सिंह, अन्य जनप्रतिनिधि, कृषक संगठन के सदस्य, कृषकगण सहित संबंधित विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
    बैठक में समिति के सचिव कार्यपालन अभियंता, हसदेव नहर जल प्रबंध संभाग जांजगीर के द्वारा बांध में जल उपलब्धता की जानकारी दी गयी। उन्होंने बताया कि हसदेव बांगो परियोजना अंतर्गत जांजगीर चाम्पा, सक्ती, कोरबा एवं रायगढ़ जिले के 2,47,400 हेक्टेयर में खरीफ सिंचाई का लक्ष्य रखा गया है। वर्तमान में बांध में 25.39 प्रतिशत पानी उपलब्ध है, जिस कारण नहर में पानी छोड़ने का तिथि का निर्णय किया जाना संभव नहीं है, अतएव बांध में न्यूनतम 40 प्रतिशत पानी का भराव होने के बाद ही नहर में पानी छोड़ा जाना उचित होगा। कलेक्टर श्री महोबे द्वारा समिति से चर्चा कर सर्वसम्मति से निर्णय कर बांध में 40 प्रतिशत का भराव होने के बाद ही नहर से पानी छोड़े जाने का निर्णय लिया गया।
      कलेक्टर ने कहा कि जल का प्रभावी उपयोग अत्यंत आवश्यक है। इसके लिए जल संरक्षण एवं जल संवर्धन के प्रयासों में जनभागीदारी को बढ़ावा देने कहा। कलेक्टर ने किसानों की आय बढ़ाने, जैविक खेती, अधिक लाभ दायक फसलों के उत्पादन के लिए प्रोत्साहित करने एवं प्रशिक्षण देने कहा। कलेक्टर ने उपसंचालक कृषि, सहकारी बैंक, बीज निगम के अधिकारियों को खाद बीज एवं कीटनाशक दवाईयों की आवश्यकता अनुसार भण्डारण करने तथा समय पर किसानों को उपलब्ध कराने के निर्देश दिये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान: ग्राम नवागांव में शिविर आयोजित

Wed Jun 25 , 2025
शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से हितग्राही हुए लाभान्वित 26 जून को ग्राम रैनपुर एवं महमदपुर में होगा शिविर का आयोजन जांजगीर-चांपा 25 जून 2025/ धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के अंतर्गत जिले के बम्हनीडीह विकासखंड अंतर्गत ग्राम नवागांव के सामुदायिक भवन में जनजातीय क्षेत्रों के समग्र विकास को […]

You May Like

advertisement