कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय अपने उदे्श्यों की पूर्ति के लिए कटिबद्धः प्रो. सोमनाथ सचदेवा

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक

कुवि कुलपति ने किया प्लेसमेंट ब्रोशर का विमोचन।

कुरुक्षेत्र, 26 जून : कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय कुरुक्षेत्र के कुलपति प्रोफेसर सोमनाथ सचदेवा और कुलसचिव डॉ. वीरेद्र पाल ने संयुक्त रूप से जनसंचार एवं मीडिया प्रौद्योगिकी संस्थान के प्लेसमेंट ब्रोशर का विमोचन किया। इस अवसर पर कुलपति प्रोफेसर सोमनाथ सचदेवा ने कहा कि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय का प्रत्येक विभाग और संस्थान अपने समाजहित और देशहित के संपूर्ण कार्यों के प्रति दृढ संकल्पित है। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय संपूर्ण क्षेत्रों में अच्छे समाज निर्माण के लिए कार्य कर रहा है और प्रत्येक प्रचलित अपने स्वयं के माध्यमों से पहुंच बनाने में सफल प्रयास कर रहा है। इसी कड़ी में संस्थान का प्लेसमेंट ब्रोशर एक इकाई माध्यम है।
इस अवसर पर कुलपति प्रोफेसर सोमनाथ सचदेवा ने संस्थान के निदेशक प्रो. महासिंह पूनिया और संस्थान में संचालित विभिन्न कोर्साे से संबंधित प्लेसमेंट इंजार्च अस्सिटेंट प्रोफेसर डॉ. तपेश किरण, गौरव कुमार, राहुल अरोड़ा, राकेश कुमार, मोनिका दुआ, डॉ. रोशन लाल, रितु, एवं तकनीकी सहायक कंवरदीप शर्मा, डॉ. सतीश कुमार, कार्यशाला आयोजक जितेंद्र रोहिल्ला को बधाई दी और उनके कार्यों की प्रशंसा की।
जनसंचार एवं मीडिया प्रौद्योगिकी संस्थान के निदेशक प्रो.महासिंह पूनिया ने कहा कि संस्थान में संचालित बी.ए., एम.ए, एम.एस.सी मॉस कम्युनिकेशन, बी.एस.सी प्रिटिंग एंड पैकेजिग, बी.एस.सी. ग्राफिक्स एंड एनिमेशन, बी.एस.सी. मल्टीमीडिया, एम.एस. ग्राफिक्स एंड मल्टीमीडिया, एम.एस.सी. प्रिंटिंग एंड पैकेजिंग के कोर्स संचालित हैं। उन्होंने कहा कि संस्थान द्वारा संचालित सभी कोर्स नई शिक्षा नीति-2020 के तहत पाठ्यक्रमों पर आधारित हैं जो विद्यार्थियों को स्वरोजगार, रोजगार में आगे बढ़ाने सुअवसर प्रदान करते हैं। ये सभी कोर्स इंडस्ट्री की मांग के अनुरूप कौशलयुक्त युवा तैयार कर रहा हैं जो भविष्य में विकसित भारत-2047 के सपने का साकार करने में अपना योगदान देगें। उन्होंने कहा कि संस्थान के प्लेसमेंट ब्रोशर विमोचन से प्रत्येक कोर्स में पहले से अधिक प्लेसमेंट करवाने, डेटा संग्रहण और समाज में इस नये संचार माध्यम से पहुंच बनाने में संस्थान को लाभ होगा ही साथ में पूर्व एवं नये विद्यार्थियों के जुड़ाव की भी संभावना को बल मिलेगा। उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में सत्र 2025-26 के लिए एडमिशन आमंत्रित हैं जिसकी एडमिशन प्रक्रिया चल रही हैं।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सौमयाजी षष्ठपीठाधीश्वर गोस्वामी वल्लभराय महाराज ने किया डॉ. गोपाल चतुर्वेदी को सम्मानित

Thu Jun 26 , 2025
सौमयाजी षष्ठपीठाधीश्वर गोस्वामी वल्लभराय महाराज ने किया डॉ. गोपाल चतुर्वेदी को सम्मानित सेंट्रल डेस्क संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक दूरभाष – 9416191877 वृन्दावन : छटीकरा रोड़ स्थित प्रियाकांत जू मन्दिर के सभागार में अध्यात्म गौसेवा मिशन ट्रस्ट (रजि.) के द्वारा संपन्न हुए परम् भागवत गो. चतुर्वेदी मनहरलाल शास्त्री महाराज […]

You May Like

advertisement