प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम से प्रत्येक देशवासी का आत्मबल हुआ है मजबूत : नवीन जिंदल

प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम से प्रत्येक देशवासी का आत्मबल हुआ है मजबूत : नवीन जिंदल

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक

‘मन की बात’ ने देश को दी है सकारात्मक दिशा
सांसद नवीन जिन्दल ने कुरुक्षेत्र की न्यू कॉलोनी के बूथ नंबर 78 पर कार्यकर्ताओं के साथ सुनी पीएम के मन की बात।

कुरुक्षेत्र, 29 जून : सांसद नवीन जिंदल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम से देशवासियों का आत्मबल मजबूत हुआ है। शायद पूरी दुनिया में कोई ऐसा नेता होगा, जो अपने प्रत्येक देशवासी से इस प्रकार सीधा संवाद करता हो। सांसद नवीन जिंदल रविवार को कुरूक्षेत्र की न्यू कॉलोनी के बूथ नंबर 78 पर कार्यकर्ताओं के साथ मन की बात के 123वें संस्करण को सुन रहे थे।
सांसद नवीन जिन्दल ने कहा कि मन की बात कार्यक्रम जनभावनाओं का प्रतिबिंब बन चुका है। प्रधानमंत्री मोदी देश के कोने-कोने की प्रेरणादायक संघर्ष की गाथाओं को सामने लाकर अपने देशवासियों को आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के प्रति प्रेरित करते रहते हैं। उन्होंने कहा कि आज के एपिसोड में प्रधानमंत्री ने डॉक्टर, चार्टर्ड अकाउंटेंट, पर्यावरण संरक्षण, युवा, नवाचार, ग्रामीण विकास जैसे महत्वपूर्ण विषयों को उठाया, जिससे देश को नई दिशा और ऊर्जा मिलती है।
सांसद नवीन जिंदल ने कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र के लोगों से अपील करते हुए कहा कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा व्यक्त विचारों को अपने जीवन में अपनाएं और देश को विकास की दिशा में ले जाने में योगदान दें। तभी 2047 तक विकसित भारत का स्वप्न साकार हो सकता है।
इस अवसर पर श्याम जुनेजा शक्ति प्रमुख बूथ नंबर 78, न्यू कॉलोनी, कृष्ण लाल अरोड़ा बूथ अध्यक्ष, नरेंद्र जांगड़ा मंडल अध्यक्ष कुरुक्षेत्र, प्रवीण ढींगरा, अशोक शर्मा, प्रमोद अरोड़ा, दीपक अरोड़ा, विनोद अरोड़ा, राजीव सूरी, अशोक शर्मा, पवन ढींगरा, दीपक बठला, वेद तनेजा, सुरेश गाबा, संजीव सीकरी, विनोद गर्ग सदस्य कष्ट निवारण कमेटी और कार्यकर्ता एवं भाजपा पदाधिकारी उपस्थित रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आरटीआई में सुचना देने के नाम पर 80 हजार शुल्क जमा करवाने के बाद भी पूरी जानकारी के लिए तरसता आवेदक

Sun Jun 29 , 2025
आरटीआई में सुचना देने के नाम पर 80 हजार शुल्क जमा करवाने के बाद भी पूरी जानकारी के लिए तरसता आवेदक वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक सरकारी खजाने में जमा नही करवाया शुल्क। कुरुक्षेत्र : सूचना का अधिकार का तात्पर्य है सूचना पाने का अधिकार, सरकार ने आम आदमी के लिए […]

You May Like

advertisement