हिंदी विरोध पर भड़की शिवसेना राज ठाकरे एवं उद्धव ठाकरे का फूंका पुतला

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : शिवसेना (एकनाथ शिंदे गुट) के बरेली जिला प्रमुख दीपक पाठक ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया कि राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के आवाहन पर, महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना प्रमुख राज ठाकरे व शिवसेना यू बी टी के प्रमुख उद्धव ठाकरे के हिंदी विरोधी बयान के खिलाफ आज बरेली की सड़कों पर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया उन्होंने कहा कि उद्धव ठाकरे ब राज ठाकरे द्वारा राष्ट्रभाषा हिंदी का अपमान करना न केवल असंवैधानिक है, बल्कि भारत की एकता और सांस्कृतिक गरिमा पर सीधा आघात है।
इसी क्रम में आज पटेल चौराहा, पर उद्धव ठाकरे व राज ठाकरे का पुतला दहन कार्यक्रम आयोजित किया । जिसमें जिलेभर से शिवसेना कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।हिंदी किसी एक राज्य की नहीं, बल्कि भारत की आत्मा और संस्कृति की पहचान है।
उन्होंने शिवसेना (एकनाथ शिंदे गुट) के कार्यकर्ताओं पदाधिकारी सहित समस्त हिंदी प्रेमी नागरिकों, युवाओं और राष्ट्रवादी जनमानस से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में इस लोकतांत्रिक विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए और राष्ट्रभाषा हिंदी के सम्मान में अपनी आवाज बुलंद की। इस मौके पर महानगर प्रमुख आयुष वर्मा शशांक पाठक अर्चित मिश्रा शिवम सक्सेना हिमांशु रस्तोगी राहुल पाठक उपेंद्र सिंह शिवम त्रिवेदी प्रियांशु त्रिवेदी विनोद राजपूत संजय चंद्रा प्रिंस चंद्र आदि शिव सैनिक उपस्थित रहे

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

श्रावण मास में कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस अलर्ट, गूगल मीट के माध्यम से दिए दिशा निर्देश

Wed Jul 9 , 2025
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : आगामी श्रावण मास में होने वाली कांवड़ यात्रा और धार्मिक आयोजनों को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। मंगलवार को एसएसपी अनुराग आर्य की अध्यक्षता में एक अहम समीक्षा बैठक का आयोजन हुआ, जिसमें गूगल मीट के माध्यम से जनपद के […]

You May Like

Breaking News

advertisement