वर्ष 2009 के ग्रामीण सफाई कर्मचारियों को मिलेगा द्वितीय एसीपी का लाभडी.पी.आर.ओ.ने बिल बाबू को दिए निर्देश

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ जनपद शाखा बरेली के लोकप्रिय जिला अध्यक्ष राम लाल कश्यप के नेतृत्व में संघ प्रतिनिधि मंडल ने परम आदरणीय कर्मचारियों के मुखिया जिला पंचायत राज अधिकारी बरेली कमल किशोर जी से बैठक/ वार्ता कर ज्ञापन सौंपा।
संघ के कर्मठ एवं सक्रिय जिला अध्यक्ष राम लाल कश्यप ने बताया कि डी.पी.आर.ओ. साहब के आशीर्वाद से जनपद बरेली में ग्रामीण सफाई कर्मचारियों के सभी देयों का भुगतान समय से दिया जा रहा है, वेतन आदि समय से मिल रहा है लेकिन ग्रामीण सफाई कर्मचारियों की कुछेक समस्याएं हैं जो निम्नवत हैं :-
1- वर्ष 2009 के द्वितीय ए.सी.पी. से वंचित ग्रामीण सफाई कर्मचारियों को माह जुलाई 2025 से ए.सी.पी. का लाभ दिया जाए।
2- ग्रामीण सफाई कर्मचारियों की ज्येष्ठता सूची तैयार कर जारी की जाए।
3- विकलांग सफाई कर्मचारियों को विकलांग भत्ता शासनादेश अनुसार देने की व्यवस्था है l कृपया विकलांग सफाई कर्मचारियों को विकलांग भत्ता का लाभ दिया जाये।
संघ पदाधिकारियों की बात को सुनकर डीपीआरओ ने बिल लिपिक दीपक सक्सेना एवं सहायक सुनील कुमार को जुलाई माह में वर्ष 2009 के वंचित ग्रामीण सफाई कर्मचारियों को द्वितीय एसीपी का लाभ जीरो टॉलरेंस नीति के अंतर्गत ज्येष्ठता सूची तीन दिन में जारी करने एवं विकलांग कर्मचारियों को विकलांग भत्ता देने के निर्देश दिए।
संघ ने डीपीआरओ साहब का धन्यवाद व्यक्त किया। बैठक/वार्ता में मुख्य रूप से संघ के मंडल अध्यक्ष रविंद्र कश्यप, जिला महामंत्री महेश चंद्र वाल्मीकि, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष रनवीर सिंह पटेल, जिला संगठन मंत्री राजेंद्र सिंह कोली, जिला ऑडिटर ओम प्रकाश गंगवार, जिला उपाध्यक्ष सर्वेश कुमार मौर्य, जनाब मिस्रयार खान, ब्लॉक अध्यक्ष अरविंद शर्मा, हेतराम राजपूत, अजीत सिंह यादव, राजपाल वर्मा, राहुल देव वाल्मीकि, राकेश वाल्मीकि, सूरज वाल्मीकि, संतोषी देवी एवं शिवानी आदि पदाधिकारी शामिल रहे ।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उर्स-ए-रज़वी:आला हजरत के नाम पर लगाये पेड़ पौधे

Fri Jul 18 , 2025
सभी से अपील 107 वे उर्स ए रज़वी के मौके पर अकीदतमंदी के साथ 107 पेड़ पौधे उर्स शुरू होने तक लगाये दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : आमद ए उर्स ए रज़वी के मौके पर बरेली हज सेवा समिति ने पौधरोपण की मुहिम शुरू की है,सभी से अपील है […]

You May Like

advertisement