वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक‌ कार्यालय में पीड़िता ने लड़की की बरामदगी की तहरीर देकर लगाई गुहार

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : जिले में बढ़ते अपराधों और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। एक पीड़ित परिवार ने अपनी नाबालिग बेटी की बरामदगी और आरोपी व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई।
पीड़िता के अनुसार, थाना क्षेत्र अमरिया की रहने वाली हूँ नन्द के लड़के ने उनकी बेटी से पहले छेड़छाड़ की और फिर बहला-फुसलाकर अपहरण कर भगा ले गया हैं। मामले की जानकारी संबंधित थाना नबाबगंज बरेली पुलिस को दी गई थी, लेकिन अब तक न लड़की की बरामदगी हुई है, न ही आरोपियों पर कोई ठोस कार्रवाई।
पीड़िता ने बेटी को जल्द से जल्द सकुशल बरामद कराने तथा आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्यवाही की मांग की। उनका आरोप है कि थाने में शिकायत दर्ज होने के बावजूद पुलिस ढिलाई बरत रही है।
वहीं एसएसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित थाना प्रभारी को तत्काल प्रभाव से जांच तेज करने और आरोपी व्यक्तियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर लड़की की बरामदगी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

थाने के अन्दर बनाई रील , युवकों ने खाकी को दी चुनौती गंभीर धाराओं मुकदमा दर्ज

Sat Jul 19 , 2025
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : फतेहगंज पश्चिमी में सोशल मीडिया पर सनसनी फैलाने के लिए हथियार लहराने वाले युवकों की दुस्साहसी हरकतें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। पहले अवैध असलहों की नुमाइश और अब सीधे थाने के भीतर रील बनाकर वायरल करना फतेहगंज पश्चिमी थाना क्षेत्र के […]

You May Like

advertisement