नॉवल्टी प्लाज़ा के सामने फुटपाथ धंसा, राहगीरों की जान पर बन आई

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : शहर के व्यस्ततम क्षेत्रों में से एक सिविल लाइंस स्थित नॉवल्टी चौराहे के पास नॉवल्टी प्लाज़ा मार्केट के सामने फुटपाथ का एक हिस्सा अचानक धंस गया है। यह समस्या बीते तीन दिनों से बनी हुई है, जिससे पैदल चलने वाले लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों में डर बना हुआ है कि कहीं रात के अंधेरे में कोई राहगीर इस गड्ढे में गिरकर घायल न हो जाए।
धंसा हुआ फुटपाथ मार्केट के सामने उस जगह है, जहां दिनभर बड़ी संख्या में लोग आना-जाना करते हैं। व्यापारियों और स्थानीय नागरिकों का कहना है कि कई बार नगर निगम को इलाके में जलभराव और जर्जर फुटपाथ की शिकायत दी जा चुकी है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई।
जनसेवा टीम के अध्यक्ष और समाजसेवी पम्मी ख़ाँ वारसी ने नगर निगम प्रशासन से मांग की है कि धंसे हुए फुटपाथ और सड़क की मरम्मत तत्काल कराई जाए। उन्होंने कहा कि “अगर समय रहते सुधार नहीं किया गया तो किसी बड़े हादसे से इनकार नहीं किया जा सकता।”
स्थानीय दुकानदारों और सामाजिक संगठनों ने भी नगर निगम से अनुरोध किया है कि शहर की सार्वजनिक संरचनाओं की नियमित जांच और मरम्मत सुनिश्चित की जाए, ताकि आमजन की सुरक्षा बनी रहे। अब देखना होगा कि नगर निगम प्रशासन इस चेतावनी को कितना गंभीरता से लेता है और कब तक यह खतरनाक गड्ढा भरा जाता है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जरूरतमंद लोगों की सेवा के संकल्प के साथ 20 वां स्थापना दिवस मनाया

Tue Jul 22 , 2025
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : मानव सेवा क्लब का 20 वां स्थापना दिवस और शपथ-ग्रहण समारोह रविवार को रोटरी भवन में मनाया गया। जिसमें क्लब के सदस्यों को जरूरतमंद लोगों की सेवा करने की शपथ संस्थापक अध्यक्ष ए. पी.गुप्ता ने दिलाई। शपथ में कहा गया है कि हर पात्र […]

You May Like

Breaking News

advertisement