कारगिल विजय दिवस पर कारगिल युद्ध के योद्धा कैप्टन राम कृष्ण गिरी को किया सम्मानित

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : मानव सेवा क्लब के तत्वावधान में शनिवार को कारगिल युद्ध विजय दिवस की 26 वीं सालगिरह डी.डी पुरम शहीद चौक पर मनाई गई। युद्ध में शहीद हुए जवानों को मोमबत्ती प्रज्ज्वलित करके श्रद्धांजलि दी गई। कारगिल युद्ध में विजय पताका फहरा कर लौटे बहादुर जवान कैप्टन राम कृष्ण गिरी को सम्मानित किया गया। सम्मान स्वरूप हार, शाल,स्मृति चिन्ह और प्रशस्ति-पत्र कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कर्नल पंकज अग्रवाल ,क्लब के अध्यक्ष सुरेन्द्र बीनू सिन्हा और कार्यक्रम संयोजक जसवंत सिंह भाकुनी ने प्रदान किया। अपने सम्मान के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए कैप्टन आर. के.गिरी ने कहा कि हमने देश के बहादुर जवानों की निर्भीकता और साहस के कारण कारगिल फतेह किया। अध्यक्ष सुरेश बाबू मिश्रा ने कहा कि कारगिल युद्ध में जिन जवानों ने अपनी जान गवां दी उनको देश नमन करता है।संयोजक कैप्टन जसवंत सिंह भाकुनी ने कहा कि 26 वर्ष पहले कारगिल युद्ध जीतकर दुनिया में हमारा सिर गर्व से ऊंचा हुआ।कार्यक्रम का प्रारंभ वन्देमातरम गीत से हुआ। कैप्टन राम लाल ,प्रकाश चंद्र, एसीओ भूदर सिंह,सूबेदार महेंद्र शर्मा,गंगाराम पाल,अविनाश सक्सेना,विजय कपूर,संदीप अग्रवाल,अनूप कुमार रावत,बिपिन गर्ग,मुकेश कुमार सक्सेना ,निर्भय सक्सेना, इन्द्र देव त्रिवेदी, अनिल सक्सेना, इको क्लब के प्रभारी प्रवीन शर्मा सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

नॉवल्टी प्लाज़ा दो सप्ताह का समय बीतने के बाद भी धंसा फुटपाथ नहीं हुआ ठीक, नगर निगम को हादसे का इन्तजार

Sun Jul 27 , 2025
नॉवल्टी प्लाज़ा दो सप्ताह का समय बीतने के बाद भी धंसा फुटपाथ नहीं हुआ ठीक, नगर निगम को हादसे का इन्तजार दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : शहर के व्यस्ततम क्षेत्रों में से एक सिविल लाइंस स्थित नॉवल्टी चौराहे के पास नॉवल्टी प्लाज़ा मार्केट के सामने फुटपाथ का एक हिस्सा […]

You May Like

Breaking News

advertisement