उत्तराखंडदिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे कब तैयार होगा, संसद में नितिन गडकरी ने बताया,

सागर मलिक

दिल्ली को देहरादून से जोड़ने वाला एक्सप्रेस वे जल्द ही बनकर तैयार हो जाएगा। राज्यसभा सांसद नरेश बंसल के एक सवाल के जवाब में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अक्तूबर तक ये काम पूरा हो जाएगा,

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे पर निर्माण कार्य चल रहा है। इसके कई हिस्से पूरी तरह बनकर भी तैयार हो गए हैं। इस बीच केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने बुधवार को राज्यसभा में यह जानकारी दी है कि देहरादून-दिल्ली एक्सप्रेस-वे का निर्माण कार्य इसी साल अक्तूबर तक पूरा हो जाएगा।

राज्यसभा सांसद ने पूछा था सवाल
राज्यसभा सदस्य नरेश बंसल के एक सवाल के जवाब में उन्होंने यह जानकारी साझा की। सांसद बंसल ने राज्यसभा में दून-दिल्ली एक्सप्रेस-वे की लागत के साथ ही निर्माण के बाबत जानकारी मांगी थी।

इसके जबाव में केंद्रीय मंत्री ने बताया कि इस परियोजना की कुल लागत 11,868 करोड़ रुपये है। इसके लिए कुल 17913 पेड़ काटे गए और इनकी जगह 157 हेक्टेयर भूमि पर पौधे रोपे गए। बता दें कि इस बड़ी परियोजना से देहरादून से दिल्ली की दूरी घटेगी और लोगों का समय बचेगा। इस प्रोजेक्ट को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

भाजपा नेत्री अनामिका शर्मा को ले आगरा के होटल में तलाशे सबूत

Thu Jul 31 , 2025
उत्तराखंडभाजपा नेत्री अनामिका शर्मा को ले आगरा के होटल में तलाशे सबूत,सागर मलिक *जांच में कुछ नये नामों की चर्चा से मची हलचल एसआईटी मथुरा समेत अन्य जगह भी करेगी जांच* हरिद्वार। प्रेमी से अपनी ही बेटी के यौन शोषण मामले में जेल में बंद भाजपा नेत्री अनामिका शर्मा से […]

You May Like

Breaking News

advertisement