अंतरराष्ट्रीय जाट धर्मशाला कुरुक्षेत्र को किया जाएगा डिजिटल, लिया मीटिंग में निर्णय : डॉ. कृष्ण श्योकन्द

कुरुक्षेत्र, प्रमोद कौशिक
: अंतरराष्ट्रीय जाट धर्मशाला कुरुक्षेत्र की एजीएम की वार्षिक मीटिंग संस्था के प्रधान डॉ. कृष्ण श्योकद की अध्यक्षता में धर्मशाला में संपन्न हुई। मीटिंग में बड़ी संख्या में आजीवन सदस्य, पूर्व प्रधान, शिक्षाविद, कार्यकारिणी सदस्यों सहित समाज के गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया। मीटिंग में हुए निर्णय की जानकारी देते हुए संस्था के मीडिया कोऑर्डिनेटर गुरदीप तंवर ने बताया कि संस्था के सचिव हरिकेश सहारन ने वार्षिक रिपोर्ट पेश की व 2024 -25 का आमदनी का खर्चे का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया। जिसमें सभा ने सर्वसम्मति से पास किया। बैठक में नए सदस्यों को जोड़ने व निष्क्रिय सदस्यों को हटाने बारे चर्चा की गई। धर्मशाला में सुधारीकरण व मरम्मत करने बारे भी विचार विमर्श हुआ । आज की मीटिंग में संस्था में शीघ्र ही कोचिंग सेंटर, ई लाइब्रेरी शुरू करने का निर्णय भी लिया गया। सभा में सदस्यों का पत्थर लगाने का भी ब्यौरा मांगा गया। सभा को संबोधित करते हुए संस्था के अध्यक्ष डॉ. कृष्ण श्योकंद ने कहा की धर्मशाला को शिक्षा,खेल, चिकित्सा क्षेत्र में विश्व पटल पर ले जाने के लिए समाज तन मन धन से कार्य करेगा। उन्होंने बताया शीघ्र कार्यकारिणी गांव गांव जाकर के नए सदस्य जोड़ने व दान व अनाज इकट्ठा करने के लिए लोगों को प्रेरित करेगी। डॉ. कृष्ण श्योकंद ने कहा की डिजिटल इंडिया की तर्ज पर अंतरराष्ट्रीय धर्मशाला को भी पूर्ण रूप से डिजिटल किया जाएगा जिससे कि विश्व भर में बैठे जाट समाज के युवाओं छात्रों व प्रभुद्ध लोगों को जाट धर्मशाला से जोड़ने का काम किया जा सके। इस अवसर पर कार्यकारणी के उप प्रधान बनी सिंह, हरिकेश सहारन, नरेंद्र नैन, होशियार सिंह सहित संस्था के सभी सदस्य मौजूद रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उजबक राजा को चूना लगा गए विदेशी ठग, विदेशी चकाचौंध ने कराई किरकिरी

Sun Aug 3 , 2025
उजबक राजा को चूना लगा गए विदेशी ठग, विदेशी चकाचौंध ने कराई किरकिरी नाटक उजबक राजा के मंचन में कुरूक्षेत्र के कलाकारों ने दिखाए अभिनय कौशल।युवा पीढ़ी को स्वदेशी के लिए जागरूक करने का नाटक सबसे उत्तम ढंग। गीतिका जसूजा। कुरूक्षेत्र, प्रमोद कौशिक 03 अगस्त : वर्तमान दौर में युवा […]

You May Like

advertisement