अखिल भारत वर्षीय ब्राह्मण महासभा महिला प्रकोष्ठ द्वारा हरियाली तीज महोत्सव का किया आयोजन

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : गत दिवस 2 जुलाई शनिवार को अखिल भारत वर्षीय ब्राह्मण महासभा बरेली ,महिला प्रकोष्ठ के तत्वाधान में सिविल लाइन स्थित सभागार में आयोजित किया गया l
कार्यक्रम का शुभारम्भ माँ सरस्वती व भगवान परशुराम जी के चित्र पर माल्यार्पण,दीप प्रज्वलन डॉ सुषमा दीक्षित,रेखा बाजपेई,डॉ निम्मी शर्मा,गायत्री शर्मा,आदि के बाद डॉ मनीषा पाठक जी द्वारा मां सरस्वती की वंदना के साथ हुआ l
कार्यक्रम में उपस्थित सखियों/बहिनों ने सर्व प्रथम त्योहारों में हरियाली तीज त्योहार के सनातन धर्म में मह्त्व व परम्परा पर विचार रखे l इसके बाद उपस्थित महिलाओं ने भगवान शिव-पार्वती को समर्पित भजनों को गया तत्पश्चात मल्हार गायन ” सावन की सबको बधाई,राधा रानी झूलन को आइं ” का दौर इन्दू शर्मा जी के द्वारा हुआ तो प्रतिस्पर्धा में कल्पना पाण्डेय द्वारा कजरी ” सावन का महीना घटायें घनघोर ” डॉ रेखा शर्मा,बबली शर्मा, द्वारा गायन किया गया l
इसके बाद कई तरह की प्रतियोगिताओं में 25 साल से लेकर 75 वर्ष आयु की महिलाओं ने बड़ चढ़ कर हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया l
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से अंजू अग्निहोत्री,कल्पना पाण्डेय,कृष्णा शर्मा,दीप्ति पाण्डेय,ममता शर्मा,संगीता अग्निहोत्री, रेशू शर्मा,सन्ध्या शर्मा,एकता मिश्रा,मनीता अग्निहोत्री,आदि ने भाग लिया l

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सर्वोदय नगर कॉलोनी में गंदगी देखकर भड़के नगर आयुक्त, कर्मचारियों की लगाई फटकार

Mon Aug 4 , 2025
सफाई नायक और कर्मचारियों को दिया गया नोटिस, भविष्य में लापरवाही बरतने पर दी कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : गत दिवस शनिवार सुबह अचानक नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य सीबीगंज की सर्वोदय नगर कॉलोनी पहुंच गए। कॉलोनी की रोड और नालियों में गंदगी देखकर नगर […]

You May Like

Breaking News

advertisement