ठाकुर द्वारा नाभिकमल मन्दिर में सावन के अंतिम सोमवार उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

हर रोज सायंकालीन में होता है भोले का शृंगार।
ब्रह्मा जी की जन्मस्थली है नाभिकमल तीर्थ।

कुरुक्षेत्र, प्रमोद कौशिक 4 अगस्त : कुरुक्षेत्र के प्राचीन महाभारतकालीन ठाकुर द्वारा नाभिकमल मंदिर, में सावन मास के अंतिम सोमवार को शिव भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिली। शिवभक्तों ने शिवलिंग पर जल, दूध, शहद, मिसरी, बेल पत्थर चढ़ाकर विधिवत् पूजा अर्चना की। मंदिर के महंत विशाल दास ने बताया कि इस साल अंतिम सोमवार पर ब्रह्म योग, रवि योग, इंद्र योग के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग भी बन रहा है। सनातन धर्म में सावन सोमवार का विशेष महत्व है। इस दिन को शिवकृपा प्राप्ति का द्वार माना जाता है। जो हर दिन शिव पूजन नहीं कर पाते हैं, वे सावन के अंतिम सोमवार को व्रत रख शिव पूजा कर सकते हैं। भगवान शिव के व्रत को सभी मनोकामनाओं को पूर्ण करने वाला माना गया है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सावन के अंतिम सोमवार पर शिव का जलाभिषेक करने से मुक्ति मिलती है और मनोवांछित फल की भी प्राप्ति होती है।
इस अवसर पर संत समाज के इलावा अन्य भक्त भी मौजूद रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

युवाओं के पास स्किल प्रोग्राम से जुड़ने का अवसर

Tue Aug 5 , 2025
एसवीएसयू में दूसरी ओपन काउंसलिंग आज सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे के बीच होगी काउंसलिंग प्रक्रिया, युवाओं के पास स्किल प्रोग्राम से जुड़ने का अवसर। पलवल, प्रमोद कौशिक 4 अगस्त : श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय ने दाखिला लेने के इच्छुक विद्यार्थियों को अवसर देने के उद्देश्य से मंगलवार […]

You May Like

advertisement