लंदन में आयोजित हो रही एंटी फ्रॉड कॉन्फ्रेंस में मुख्य वक्त होंगे फरीदपुर के अनुज अग्रवाल-संपूर्ण भारत में फरीदपुर का नाम रोशन कर रहे अनुज अग्रवाल- अमित तोमर, राज्य समन्वयक

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : फरीदपुर निवासी साइबर एक्सपर्ट एवं सुप्रीम कोर्ट ऑफ़ इंडिया के अधिवक्ता अनुज कुमार अग्रवाल को लंदन में आयोजित हो रही एंटी फ्रॉड कॉन्फ्रेंस में मुख्य वक्ता के रूप में आमंत्रित किया गया है। यह जानकारी एडवोकेट अमित कुमार सिंह तोमर, राज्य समन्वयक, सेंटर फॉर रिसर्च ऑन साइबर क्राइम एंड साइबर लॉ, उत्तर प्रदेश ने दी। उन्होंने बताया कि मोबाइल इकोसिस्टम फॉर्म द्वारा आयोजित इस बृहद आयोजन में विश्व के विकसित देशों से करीब 20 वक्ता और कई हजार लोग श्रोता के रूप में शामिल होंगे। यह कार्यक्रम वर्ष में एक बार आयोजित किया जाता है और दुनिया के चुनिंदा साइबर एवं अंतिम फ्रॉड एक्सपर्ट्स के रूप में श्री अनुज कुमार अग्रवाल को लंदन में आयोजित इस कांफ्रेंस में विशिष्ट वक्ता के रूप में बुलाया जाना और वहां पर उनका मोबाइल इकोसिस्टम फॉर्म के सीईओ द्वारा स्टेज पर इंटरव्यू लिया जाना फरीदपुर के लिए ही नहीं संपूर्ण भारत के लिए गर्व की बात है। कस्बा फरीदपुर के मोहल्ला साहूकारा निवासी राव वीरेंद्र अग्रवाल के सबसे छोटे पुत्र हैं अनुज अग्रवाल जो कि सेंटर फॉर रिसर्च ऑन साइबर क्राइम एंड साइबर लॉ भारत के चेयरमैन हैं। सेंटर फॉर रिसर्च ऑन साइबर क्राइम एंड साइबर लॉ, उत्तर प्रदेश के राज्य समन्वयक अमित कुमार सिंह तोमर एडवोकेट पत्रकार ने कहा कि फरीदपुर का नाम उत्तर प्रदेश में ही नहीं संपूर्ण भारत का नाम रोशन कर रहे हैं। अब 16 सितंबर 2025 को भारत का लंदन में नाम रोशन करेंगे अनुज अग्रवाल।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पर्वतीय समाज की रामलीला का पूर्वाभ्यास आरम्भ हुआ

Tue Aug 5 , 2025
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : पर्वतीय समाज के 59वें रामलीला महोत्सव की तैयारी जोर शोर से चल रही हैं।इसी क्रम में स्थानीय कूर्मांचल नगर में भोले नाथ मंदिर परिसर में उमेश बिनवाल और आनंद सिंह मेहता के दिशा निर्देशन में रामलीला के पूर्वाभ्यास का आरम्भ हुआ। जिसमें पुराने और […]

You May Like

Breaking News

advertisement