2017 से पहले नौकरियों की होती थी डकैती, चाचा-बबुआ करते थे वसूली : योगी आदित्यनाथ

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे राजकीय वायुमान से बरेली के त्रिशूल एयरबेस पर पहुंचे। यहां जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। इसके बाद मुख्यमंत्री कार से सर्किट हाउस पहुंचे। उन्होंने जनप्रतिनिधियों के साथ मंडलीय बैठक कर जिलों के विकास कार्यों की प्रगति जानी। इसके बाद बरेली कॉलेज मैदान में जनसभा को संबोधित किया।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बरेली को कई विकास योजनाओं की सौगात दी। उन्होंने 223 विकास कार्यों का लोकार्पण किया। इसके साथ ही जिले में होने वाले 322 विकास कार्यों का शिलान्यास भी किया। इस मौके पर बरेली कॉलेज मैदान में जनसभा को संबोधित करते हुए पिछली सरकारों पर जमकर निशाना साधा।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सावन माह में नाथनगरी में आकर महादेव के चरणों में नमन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। बरेली की जनता को विकास कार्यों के लिए बधाई। उन्होंने कहा कि जब अच्छी सरकार आती है तो विकास और समृद्धि साथ लेकर आती है। यह वही बरेली है, 2017 से पहले दंगे का दाग लगता था। बरेली दंगाग्रस्त जनपद बन गया था। लेकिन 2017 के बाद दंगा नहीं बल्कि आज नाथ कॉरिडोर से बरेली की पहचान बन गई है। मुख्यमंत्री ने शहर के सात नाथ मंदिरों का जिक्र किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि 2017 से पहले नौकरियों पर डकैती डाली जाती थी। बंटरबांट होता था। कहीं चाचा वसूली के लिए निकलते थे, कहीं बबुआ। कहीं कोई भतीजा निकल रहा तो कहीं पर भाई निकल रहा। उन रिश्तों को देखकर हर कोई असमंजस में रहता था कि महाभारत में तो ये रिश्ते देखे थे, लेकिन एक नौजवान की नौकरी पर ये रिश्ते कैसे लूट मचाए हुए थे, यह सबने देखा है।
उन्होंने कहा कि पिछली सरकारें बांटने का काम करती थीं। वोटबैंक की राजनीति के माध्यम से तृष्टिकरण करती थीं। सुरक्षा में सेंध लगाने वालों का सम्मान करती थीं। डबल इंजन की भाजपा सरकार तृष्टिकरण नहीं बल्कि विकास से जनता की संतुष्टि का माध्यम बन रही है। विरासत को विकास के माध्यम से जोड़ रही है।
मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि न्यू बरेली में विकास प्राधिकरण, नगर निगम व जनप्रतिनिधियों द्वारा उनके परिणाम विकास के रूप में देखने को मिल रहे हैं। अब कोई बरेली को दंगाग्रस्त बरेली नहीं कह सकता है। इसका प्रमाण सावन माह में कांवड़ यात्रा के दौरान हमने देखा है।
सीएम योगी ने कहा कि हम विकास की योजनाओं का लाभ बिना भेदभाव के जाति, मजहब, भाषा देखे बिना हर किसी को देंगे। लेकिन अगर कोई मानता हो कि किसी विशेष रूप से उनके लिए पिछली सरकारों की तर्ज पर योजनाएं बनेंगी। अब वह नहीं हो सकता है। अब नया भारत है, योजनाओं में भेदभाव नहीं करता है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यहां रोजगार मेला भी लगा है। युवाओं को नियुक्ति पत्र भी वितरित हुए हैं। बताया कि उत्तर प्रदेश में सरकार ने मुख्यमंत्री युवा उद्यमी स्कीम लागू की है। इसके तहत लाभार्थी को पांच लाख रुपये का गारंटी मुक्त ब्याज मुक्त ऋण मिलता है। सरकार इस योजना से अब तक 70 हजार युवाओं को जोड़ चुकी है। उन्होंने कहा कि पहले युवाओं के लिए योजना नहीं बनती थीं। 2017 से पहले युवाओं के सामने पहचान का संकट था। आज पहचान के संकट से नहीं गुजरता नहीं पड़ रहा है।
मुख्यमंत्री योगी हजियापुर में बनकर तैयार यूनानी मेडिकल कॉलेज का लोकार्पण किया। यह बरेली मंडल का पहला यूनानी मेडिकल कॉलेज है। इसके शुरू होने के बाद मंडल में इलाज के साथ पढ़ाई की राह आसान होगी। बरेली कॉलेज स्थित जनसभा स्थल पर मुख्यमंत्री की मौजूदगी में रोजगार मेले में करीबी 6000 पदों के लिए अभ्यर्थियों का चयन किया गया। सीएम युवा उद्यमी योजना के तहत लाभार्थियों को डमी चेक भी दिए गए।
मुख्यमंत्री योगी सुबह 10:40 बजे सर्किट हाउस पहुंचे। उन्होंने करीब एक घंटे तक जनप्रतिनिधियों के साथ मंडलीय बैठक की। इसके बाद मुख्यमंत्री योगी जनसभा स्थल बरेली कॉलेज पहुंचे। मंच पर सीएम योगी का डमरुओं की निनाद से स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री योगी ने बटन दबाकर 322 विकास कार्यों का शिलान्यास और 223 योजनाओं का लोकार्पण किया। उन्होंने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाणपत्र व प्रतीकात्मक चाबी, डमी चेक प्रदान किए। खिलाड़ियों को प्रमाणपत्रों देकर सम्मानित किया। उनसे बात कर उनका हौसला बढ़ाया।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उर्स-ए-फैज़ानी:महफ़िले जुमेरात से शुरू कुल शरीफ़ 9 अगस्त को

Thu Aug 7 , 2025
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : नोमहला शरीफ परिसर स्थित दरगाह नासिर मियाँ रहमतुल्लाह अलेह पर चार रोज़ा उर्से फैज़ानी की शुरुआत 7 अगस्त से हो रही है।दरगाह के सज्जादानशीन हज़रत ख़्वाजा सुल्तान अहमद मियाँ नासरी साबरी अल क़ादरी की सरपरस्ती में महफ़िल का आगाज़ होगा।नायब सज्जादानशीन हज़रत ख़्वाजा सलमान […]

You May Like

advertisement