आपदा पीड़ितों की मदद के लिए आगे आई वेडिंग वेन्यू एसोसिएशन

उत्तराखंड देहरादून
आपदा पीड़ितों की मदद के लिए आगे आई वेडिंग वेन्यू एसोसिएशन,
सागर मलिक

*राहत शिविरों के लिए अपने वेडिंग वेन्यू देने की पेशकश

भोजन-पानी और आर्थिक सहयोग का आश्वासन*

देहरादून। प्रदेश में पांच अगस्त को आई भीषण प्राकृतिक आपदा के बाद जहाँ सरकार और प्रशासन राहत एवं बचाव कार्यों में जुटे हैं, वहीं समाज के विभिन्न वर्ग भी सहयोग के लिए आगे आ रहे हैं। इसी क्रम में Wedding Venues Association Dehradun ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर आपदा पीड़ितों के लिए सहायता की पेशकश की है।

संघ की ओर से अध्यक्ष अनिल चड्ढा द्वारा मुख्यमंत्री को भेजे गए पत्र में आपदा पर गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए राहत कार्यों में सक्रिय भागीदारी की इच्छा जताई गई है। संस्था ने प्रशासन को आश्वस्त किया है कि वह हरसंभव सहयोग के लिए तैयार है।

संघ ने कुछ बिंदुओं पर सहायता की पेशकश की है-

आपदा प्रभावितों के लिए भोजन पैकेट और पानी की बोतलों की व्यवस्था

प्रशासनिक अनुमति मिलने पर अपने वेन्यू स्थानों को अस्थायी राहत शिविरों के रूप में उपयोग हेतु उपलब्ध कराना

राज्य आपदा राहत कोष में आर्थिक सहायता प्रदान करना

स्वयंसेवकों के माध्यम से प्रभावित क्षेत्रों में सेवा कार्य

संस्था ने मुख्यमंत्री से अनुरोध किया है कि राज्य सरकार उन्हें यह अवगत कराए कि वे किस प्रकार प्रशासन के साथ समन्वय कर राहत प्रयासों में सहयोग कर सकते हैं।

Wedding Venues Association की इस पहल की व्यापक सराहना हो रही है और यह उम्मीद जताई जा रही है कि अन्य व्यवसायिक संगठनों को भी इससे प्रेरणा मिलेगी।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

हर्षिल-गंगोत्री से दोपहर तक 274 तीर्थ यात्रियों का सुरक्षित रेस्क्यू

Fri Aug 8 , 2025
उत्तराखंड देहरादून हर्षिल-गंगोत्री से दोपहर तक 274 तीर्थ यात्रियों का सुरक्षित रेस्क्यू,सागर मलिक *दर्जनों यात्रियों को उत्तरकाशी और देहरादून पहुँचाया गया श्रद्धालुओं ने कहा, शुक्रिया देवभूमि आईटीबीपी, एनडीआरएफ व प्रशासन राहत कार्यों में जुटे* उत्तरकाशी। मंगलवार को उत्तरकाशी जिले के धराली और हर्षिल क्षेत्र में आयी आपदा के बाद गुरुवार […]

You May Like

advertisement